Monday, October 5, 2026
Newspaper and Magzine


आई.बी.पी.जी. महाविद्यालय में “नमो सेवा – अनकही कहानियाँ” नुक्कड़ नाटक का सफल आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 5, 2026 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. पी.जी महाविद्यालय में सत्यम वर्मा  एंड टीम जिला पानीपत सूचना एवं जनसंपर्क भाषा विभाग, हरियाणा द्वारा “नमो सेवा अनकही कहानियाँ” विषय पर आयोजित नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय परिवार को जागरूक किया गया।

“कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि सेवा मूर्ति गजेन्द्र सलूजा पानीपत,  अवनीत कौर,  मेयर पानीपत, अंकित कुमार , IAS ADC, सुमित जागलान,  संजय भाटिया के सुपुत्र चाँद भाटिया,  हिमांशु कटारिया एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य व्यक्ति भी पधारें । सर्वप्रथम कॉलेज प्राचार्य डॉ सतवीर सिंह एवं प्रबंध समिति के महासचिव एल.एन.मिगलानी, आई . बी. एल. एजुकेशनल सोसाइटी के उपप्रधान परमवीर ढींगरा, प्रबंधक महोदय  आई. बी. एल. पब्लिक स्कूल युधिष्ठर मिगलानी , सदस्य रमेश नागपाल, उप प्राचार्या डॉ शशि प्रभा मलिक द्वारा सभी मुख्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया । इस सेवा संकल्प अभियान के तहत नमो सेवा योजना में सत्यम वर्मा दवारा नुक्कड़ नाटक के आयोजन में बच्चो ने मोदी के 25 वर्षों के राजनीतिक जीवन को  नाटक के माध्यम से दिखाया गया । उनके दवारा गुजरात में किए गए कार्य एव वर्णन को व्यक्त किया गया और 2014 के बाद किस तरह उन्होंने देश का रंग रूप बदला और गाव को शहरो से मिलाया और एक डिजिटल क्रांति के द्वारा लोगो को बैंको से जोड़ा गया और ये प्रोग्राम 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक मनाया जायेगा।

अंत में कॉलेज प्राचार्य डॉ सतवीर सिंह ने अपनी तरफ से और गवर्निंग बॉडी सदस्यों की तरफ से सभी मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया । मंच संचालन हिंदी विभाग की डॉ. निर्मला द्वारा किया गया । इस कार्यक्रम में डॉ. किरण मदान, डॉ. सुनित शर्मा, डॉ. नीलम, डॉ पूनम मदान, डॉ. निधान सिंह, डॉ ज्योति गहलोत , सहायक प्रो. रूहानी अन्य शिक्षक गण मौजूद रहे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ नीतू मनोचा, सहायक प्रो नीरू एवं तमन्ना ने मुख्य भूमिका निभाई।

Comments


Leave a Reply