Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


महिलाओं की व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में जागरूक करने के लिए व्याख्यान का आयोजन किया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 11, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. महाविद्यालय में रैड रिबन क्लब और बायोलॉजिकल एसोसिएशन  ने उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल पानीपत के साथ मिलकर महिलाओं की व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में जागरूक करने के लिए एक व्याख्यान का आयोजन किया। इस व्याख्यान में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋचा रॉय ने महिलाओं से संबंधित  बीमारियों पीसीओडी और वेजाइनल डिसचार्ज के बारे में छात्राओं को विस्तार से बताया और जागरूक किया। डॉ. ऋचा रॉय ने छात्राओं को समझाया कि आजकल की जीवन शैली में ऐ

सी महत्वपूर्ण जानकारी का होना अति आवश्यक है। पीसीओडी के उपचार के लिए उन्होंने बताया कि हमें नियमित रूप से योगासन खाने पर ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन और अपने खानपान पर भी नियमित रूप से ध्यान देना चाहिए। लेक्चर के अंत में छात्राओं ने डॉ. ऋचा रॉय से व्यक्तिगत स्वास्थ्य से संबंधित प्रश्न पूछे और जानकारी हासिल की। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा की रेड रिबन क्लब और बायोलॉजिकल एसोसिएशन द्वारा यह एक सराहनीय प्रयास है इससे छात्राओं को अपने स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होंगी। रैड रिबन क्लब के प्रभारी प्रो. पवन कुमार ने बताया कि महिलाओं के स्वास्थ्य पर पूरे परिवार का स्वास्थ्य निर्भर करता है, इसलिए उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी उन्हें प्राप्त होने चाहिए। इस कार्यक्रम में प्रो. अंजूश्री ,प्रोफेसर रजनी, प्रो. भावना मलिक, और प्रो. शिवानी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर प्राध्यापक वर्ग और गैर प्राध्यापक वर्ग से अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Comments