एसडी पीजी कॉलेज छात्रा खिलाडी ने केयूके की 39वी जूनियर स्टेट एथलेटिक चैंपियनशिप में शॉट पुट में झटका स्वर्ण
छात्रा को हरियाणा राज्य चैंपियन के अवार्ड से भी नवाजा गया
छात्रा नेशनल एथलेटिक चैंपियनशिप के लिए भी चयनित
BOL PANIPAT , 06 अक्टूबर. एसडी पीजी कॉलेज पानीपत की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा खिलाड़ी पायल ने द्रोणाचार्य स्टेडियम में आयोजित कुरुक्षेत्र विश्वविधालय की 39वी जूनियर स्टेट एथलेटिक चैंपियनशिप में शॉट पुट में स्वर्ण पदक जीत कर कॉलेज और प्रदेश का नाम रोशन किया । पायल ने 15.10 मीटर शॉट पुट फेंककर नया कीर्तिमान भी स्थापित किया । पायल को न सिर्फ हरियाणा राज्य चैंपियन के अवार्ड से नवाजा गया बल्कि उसका चयन तमिलनाडु में होने वाली नेशनल एथलेटिक चैंपियनशिप के लिए भी हो गया है । पायल ने प्रदेश भर से आये कॉलेज और यूनिवर्सिटी के खिलाडियो को पछाड़ते हुए अपने जौहर का दम-ख़म दिखाया । विदित रहे की इससे पहले भी पायल अनेक प्रतिस्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी है । कॉलेज पहुँचने पर पायल का भव्य स्वागत प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्षा डॉ सुशीला बेनीवाल, प्रो नीलम, प्रो पूजा, प्रो आनंद और ग्राउंड्स मैन प्रताप ने किया । इतने बड़े टूर्नामेंट में स्वर्ण हासिल करना अपने आप में एक विलक्ष्ण उपलब्धि है और यह कॉलेज के लिए एक नया इतिहास रचने जैसा है ।
प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने कहा कि पायल ने इस उपलब्धि को हासिल करके न सिर्फ कॉलेज का नाम रोशन किया है बल्कि उन्हें व्यक्तिगत तौर पर भी यह भरोसा दिलाया है कि कॉलेज कि छात्राएं भी किसी से कम नहीं है । पायल का पदक समाज में खेलों को और अधिक स्थापित करेगा तथा कॉलेज प्रशासन ऐसे खिलाडियों का सैदेव हौंसला बढाता रहेगा तथा उन्हें हर मुमकिन सुविधा प्रदान करता रहेगा ।
डॉ सुशीला बेनीवाल ने अपने पायल की प्रशंसा करते हुए कहा कि उसकी उपलब्धि कॉलेज और पूरे पानीपत जिले के लिए मायने रखती है क्योंकि इससे न सिर्फ अन्य खिलाडियों का आत्मविश्वास बढेगा बल्कि इससे दूसरे विद्यार्थियो को भी प्रेरणा मिलेगी । स्टेट एथलेटिक मीट में गोल्ड मैडल जीतना और नया रिकॉर्ड बनाना कोई सामान्य बात नहीं है और इस अपलब्धि के लिए पायल ने कितनी मेहनत की होगी इसका सहज अनुमान लगाया जा सकता है । पायल ने साबित कर दिया है की लगन, मेहनत और सही मार्गदर्शन का कोई भी अन्य विकल्प नहीं है । कॉलेज को ऐसे खिलाडियों पर गर्व है तथा भविष्य में भी कॉलेज इन्हें हर प्रकार कि सुविधाए देता रहेगा ताकि इनके खेल में भरपूर निखार आये और ये अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी खुद को साबित और स्थापित कर सके ।

Comments