रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT : आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय , पानीपत में कॉमर्स एसोसिएशन,वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगों एवं आकर्षक डिजाइनों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता और कला-कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के लिए हरियाणा संस्कृति, सतत भारत तथा भारतीय त्योहार एवं सांस्कृतिक विरासत आदि विषय निर्धारित किए गए। विद्यार्थियों ने इन विषयों को अपनी रंगोलियों के माध्यम से अत्यंत सुंदर एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रंगोली हमारी भारतीय संस्कृति और रचनात्मकता की सुंदर अभिव्यक्ति है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास और रचनात्मक सोच का विकास करती हैं। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति एवं विरासत से जुड़ने का अवसर भी प्रदान करते हैं। वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. सुनीत शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में जिस उत्साह, लगन और रचनात्मकता का परिचय दिया, वह सराहनीय है। हरियाणा संस्कृति, सतत भारत तथा भारतीय त्योहार एवं सांस्कृतिक विरासत जैसे विषयों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी कला के साथ-साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक समझ का भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।कार्यक्रम को सफल बनाने में अजय पाल सिंह , माधवी एवं डॉ. ज्योति गहलोत ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके सहयोग एवं मार्गदर्शन से प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। निर्णायक मंडल की भूमिका माधवी,डॉ. ज्योति गहलोत, राजेश बाला, रूहानी शर्मा द्वारा निभाई गई।प्रतियोगिता में रंगोलियों का मूल्यांकन निर्णायक मंडल द्वारा निर्धारित मानदंडों के आधार पर निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीकॉम तृतीय वर्ष से रिंकी,द्वितीय स्थान बी.बी.ए. द्वितीय वर्ष से तनू व बी.बी.ए. तृतीय वर्ष से वृंदा, तृतीय स्थान बीकॉम प्रथम वर्ष से दीपा व बीकॉम तृतीय वर्ष से मीनाक्षी तथा सांत्वना पुरस्कार बीकॉम प्रथम वर्ष से कमल व बीकॉम प्रथम वर्ष से हर्षिता द्वारा हासिल किया गया। विजेताओं को प्रोत्साहन प्रमाण-पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिता के सह-संयोजको ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों एवं सहयोगी शिक्षकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी तथा विद्यार्थियों को भविष्य में भी इस प्रकार की रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में साक्षी, करूणा सचदेवा, निशा गुप्ता, रीना, रुचिका, मनीत कौर, आकांक्षा, सोनिया विरमानी , जागृति, निशा गोयल, आंचल, अनु बेनीवाल , रूबी, दिव्या आदि का विशेष योगदान रहा।

Comments