Tuesday, October 6, 2026
Newspaper and Magzine


घर में घुसकर दो भाइयों से मारपीट कर चोट मारने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, भेजे जेल

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 6, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 06 अक्तूबर। थाना सनौली पुलिस ने गांव राणा माजरा में बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में घर में घुसकर मारपीट कर चोट मारने के मामले में सोमवार शाम दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान मुरसलीन व इस्तकार निवासी राणा माजरा के रूप में हुई है।

थाना सनौली प्रभारी सब इंस्पेक्टर विनोद ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने साथी आरोपी बिलाल तथा फरार नामजद साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दो डंडे बरामद किए। मंगलवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया। मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपी बिलाल को न्यायिक हिरासत जेल भेजा जा चुका है।

यह है मामला
थाना सनौली में मनव्वर पुत्र मोसीम निवासी राणा माजरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके पड़ोस में बिलाल पुत्र कंवर ने घर के बाहर गली में किरयाणे की दुकान कर रखी है। दुकान पर बाहर के काफी लोग बाइक लेकर आते-जाते रहते हैं। 27 अगस्त को दोपहर के समय वह अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसके घर के सामने बाइक खड़ी कर दी। उसने उन्हें बाइक बिलाल की दुकान के सामने खड़ी करने के लिए कहा।
इसी बात को लेकर बिलाल व इसरार उर्फ काला उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट करने लगे। वह भागकर अपने चाचा ईमरान के घर पहुंचा और वहां अपने भाई फिरोज व सरवर को घटना की जानकारी दी। कुछ देर बाद बिलाल, इस्तकार, मुरसलीन, रफाकत, आरीफ व अन्य 3/4 व्यक्ति लाठी-डंडे व दरांती लेकर घर में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी।
इसरार उर्फ काला तलवार लेकर भागता हुआ आया और उसके भाई फिरोज के पेट पर तलवार से वार कर दिया। बिलाल ने दरांती से उसके पेट व टांग पर चोट मारी। मुरसलीन, इस्तकार, रफाकत व आरीफ ने भी लाठी-डंडों से मारपीट की। सभी आरोपी मारपीट कर चोटें मारने के बाद जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
थाना सनौली में मनव्वर की शिकायत पर बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments


Leave a Reply