Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देशी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 11, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 11 सितंबर 2023, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने समालखा में हथवाला मोड़ पर एक युवक को अवैध देशी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान दानिश कनेरिया निवासी गढ़ी भरल के रूप में हुई।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि उनकी टीम को रविवार को गश्त व चेकिंग के दौरान समालखा में फ्लाईओवर पुल के नीचे मौजूद थी। टीम को तभी सूचना मिली कि  संदिग्ध किस्म का एक युवक हथवाला रोड से पैदल-पैदल समालखा शहर की तरफ आ रहा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए हथवाला मोड पर नाकाबंदी कर संदिग्ध युवकों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक युवक सामने से पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर वापिस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा। टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान दानिश कनेरिया पुत्र खुर्शीद निवासी गढ़ी भरल घरौंडा करनाल के रूप में बताई। तलाशी लेने पर आरोपी की पहनी हुई लोयर की जेब से अवैध एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला।


इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी दानिश कनेरिया ने बताया उसको अवैध हथियार रखने का शौक है। शौक पूरा करने के लिए वह उक्त देसी पिस्तौल करीब दो महीने पहले यूपी के कांधला में मिले एक अज्ञात युवक से 15 हजार रुपए में खरीद कर लाया था। आरोपी दोस्तों में रौब जमाने के लिए उक्त देसी पिस्तौल को साथ लेकर चलने लगा। आरोपी दानिश कनेरिया के खिलाफ थाना समालखा में मुकदमा दर्ज कर पूछताछ के बाद पुलिस ने सोमवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments