बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी काबू, चोरी की एक बाइक बरामद.
BOL PANIPAT : 10 अप्रैल 2022, बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी काबू, चोरी की एक बाइक बरामद. सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने जानकारी देते हुए बताया उनकी टीम ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से चोरी की एक बरामद करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विजय पुत्र सुलेखचन्द निवासी अकबरपुर स्नेहठी शामली यूपी के रूप में हुई।
इंस्पेक्टर अंकित ने बताया सीआईए-थ्री पुलिस की एक टीम शनिवार को गश्त के दौरान सनौली रोड पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली की काला आम्ब मोड़ पर संद्विगध किस्म का एक युवक एक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस दे आरोपित युवक को काबू कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपी ने उक्त स्पलेंडर बाइक जनवरी में सनोली रोड पर एक सैलून के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा।
बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना किला में पंकज पुत्र कृष्ण निवासी पठान मोहल्ला पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। पंकज ने थाना किला पुलिस को दी शिकायत में बताया था की वह 30 जनवरी को सनौली रोड़ पर स्थित सैलून में कटिंग करवाने के लिए गया था। उसने अपनी स्प्लेंडर बाइक को सैलून के बाहर खड़ा किया था। कटिंग करवाकर बाहर आया तो बाइक नही मिली। अज्ञात चोर उसकी बाइक को चोरी कर ले गए। पंकज की शिकायत पर थाना किला पुलिस ने अज्ञात आरोपियो के खिलाफ बाइक चोरी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
इंस्पेक्टर अंकित ने बताया चोरी की उक्त बाइक गिरफ्तार आरोपी विजय के कब्जे से बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी विजय को आज माननीय न्यायालय में पेश किया वहा से आरोपी को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments