Wednesday, October 7, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध हथियारों सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 3 देसी पिस्तौल बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 7, 2026 Tags: , , , , ,

दोनों आरोपियों का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड, आपराधिक वारदातों के एक पर 15 व दूसरे पर 2 मामलें दर्ज है

BOL PANIPAT , 07 अक्तूबर । एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने समालखा क्षेत्र में दो आरोपियों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राकेश उर्फ कांचा व चक्षु निवासी पट्टीकल्याणा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध देसी पिस्तौल बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड होना पाया गया है।

एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि उनकी टीम मंगलवार रात गश्त के दौरान चुलकाना पट्टीकल्याणा रोड पर मौजूद थी। इसी दौरान टीम को पट्टीकल्याणा की ओर से एक युवक पैदल आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम को सामने देखकर युवक अचानक वापस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ ही कदमों पर युवक को काबू कर लिया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान राकेश उर्फ कांचा पुत्र नरेश निवासी पट्टीकल्याणा के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसकी जींस से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। बरामद पिस्तौल को खोलकर जांच करने पर वह अनलोड मिला।

इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर उसके साथी आरोपी चक्षु निवासी पट्टीकल्याणा को महावटी देहरा रोड से दो देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह दोनों और गांव निवासी दो अन्य युवक दोस्त है। उन चारों की करीब एक माह पहले सोशल मीडिया पर गांव में एक दूसरे ग्रुप से बहसबाजी हुई थी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी थी। इसके बाद दोनों आरोपियों ने फरार दोनों साथी आरोपियों के साथ मिलकर हथियार खरीदने की साजिश रची। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि फरार उनके एक साथी ने करीब 15 दिन पहले उन्हें ये अवैध हथियार मुहैया करवाए थे।

इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना समालखा में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर गिरफ्तार दोनों आरोपियों को बुधवार को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने के साथ फरार आरोपियों के ठिकानों का पता लगाकर उन्हें काबू करने का प्रयास करेगी।

गिरफ्तार दोनों आरोपियों का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी चक्षु के खिलाफ मारपीट व आर्म्स एक्ट के 15 मामले तथा आरोपी राकेश के खिलाफ मारपीट का 2 मामले दर्ज हैं।

Comments


Leave a Reply