Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


बर्फ तोड़ने वाले सुए से युवक की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार. वारदात में प्रयुक्त सुआ बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 10, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT :10 अक्तूबर 2024, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए थाना किला पुलिस ने धारीवाल चौक के नजदीक युवक की बर्फ तोड़ने वाले सुएं से हत्या करने वाले आरोपी को बुधवार देर शाम किला पार्क के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सुनील उर्फ सोनू निवासी धारीवाल चौक राजपुताना बाजार के रूप में हुई।

थाना किला प्रभारी सब इंस्पेक्टर महाबीर सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी सुनील उर्फ सोनू ने गली में लघुशंका करने को लेकर हुई कहासुनी के बाद भूषण की बर्फ तोड़ने वाले सुएं से वार कर हत्या करने बारे स्वीकारा। आरोपी सुनील उर्फ सोनू के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बर्फ तोड़ने वाला सुआ बरामद कर वीरवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह है मामला

थाना किला में राजकुमार पुत्र जोगीराम निवासी गुड़मंडी बाजार धारीवाल चौक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 8 अक्तूबर को देर शाम वह राम बारात देखकर घर लोट रहा था। इसी दौरान उसको लघुशंका का दबाव बना तो वह गली में कोने पर नाले में लघुशंका करने लगा। तभी धारीवाल चौक निवासी सुनील उर्फ सोनू उसके साथ गाली गलौच करने लगा। उसने गाली देने से मना किया सोनू ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। झगड़े का शौर सुनकर बेटा भूषण व पोता अभिषेक वहा पहुंचे और उसको छुड़वाया। सुनील उर्फ सोनू अपनी पत्नी सिम्मी के साथ तभी घर से बर्फ तोड़ने वाला सुआ निकालकर ले आया और भूषण व अभिषेक को सुए से चोट मारी। उन्होंने बचाव के लिए शोर मचाया तो आसपास से लोग इक्कठा होने लगे। आरोपी उन्हें देखकर मौके से भाग गए। वह बेटे व पोते को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचा जहा डॉक्टर ने बेटे भूषण को मृत घोषित कर दिया। और पोते अभिषेक को पीजीआई रोहतक में इलाज के लिए रेफर कर दिया। थाना किला में राजकुमार की शिकायत पर मारपीट व हत्या की विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments