Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी काबू. चोरी की दो बाइक बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 7, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 7 मई 2022, बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी काबू, चोरी की दो बाइक बरामद। एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस की टीम ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को सैक्टर 25 में एमजेआर चौक के पास से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान प्रमोद पुत्र सोहन निवासी रविदास नगर पानीपत के रूप में हुई। पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से चोरी की दो बाइक बरमद कर आरोपी प्रमोद को शनिवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहाँ से आरोपी को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर संदीप ने बताया शुक्रवार को एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान जीटी रोड पर मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि सैक्टर 25 में एमजेआर चौक के पास स्पलेंडर बाइक सवार संदिग्ध किस्म का एक युवक किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर आरोपी को काबू कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपी ने अपनी पहचान प्रमोद पुत्र सोहन निवासी रविदास नगर पानीपत के रूप में बताते हुए उक्त बाइक 1 महिना पहले मित्तल मैगा माल के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में उत्तम पुत्र राजबीर निवासी डाडोला पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

सब-इंस्पेक्टर संदीप ने बताया बाइक चोरी की अन्य वारदातों बारे गहनता से पुछताछ करने पर आरोपी प्रमोद ने डेढ़ महीने पहले ग्रीन पार्क के बाहर से एक अन्य स्पलेंडर बाइक चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में राहुल पुत्र सतपाल निवासी सैक्टर 12 पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की उक्त बाइक भी बरामद की गई। आरोपी से की गई पुछताछ में खुलासा हुआ वह नशा करने का आदि है, नशे की लत पूरी करने के लिए पैसो की जरूरत पड़ी तो उसने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया।

Comments