मंत्री डॉ0 अरविन्द शर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर जिला जेल पानीपत में सेवा संकल्प अभियान के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT : 12 अक्टूबर। सहकारिता, चुनाव व पर्यटन विभाग कैबिनेट मंत्री डॉ0 अरविन्द शर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर जिला जेल पानीपत के प्रांगण में सेवा संकल्प अभियान के तहत एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
जेल अधीक्षक संजीव कुमार ने बंदियों को संबोधित करते हुए सभी को नशे से पूरी तरह दूर रहने, जीवन में सकारात्मक सोच अपनाने और आध्यात्मिक बल के सहारे अपने भविष्य को सुधारने के लिए प्रेरित किया। जेल प्रशासन की इस अनूठी पहल का उद्देश्य बंदियों को समाज की मुख्यधारा से जोडऩा और उन्हें मानसिक व आत्मिक रूप से सुदृढ बनाना है।
जेल अधीक्षक ने बताया की इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बंदियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें एक स्वस्थ व नशामुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करना था। जिसमें बंदियो के द्वारा अत्यंत प्रभावशाली और भावपूर्ण नाटक का मंचन किया गया। इस नाटक के माध्यम से बंदियों ने नशे से बर्बाद होते परिवारों की व्यथा को दर्शाते हुए नशा छोडऩे का एक सशक्त संदेश दिया। नाटक की इस रचनात्मक और प्रेरक प्रस्तुति ने वहां मौजूद सभी लोगों को गहराई से प्रभावित किया।

Comments