Tuesday, October 20, 2026
Newspaper and Magzine


जान से मारने की नीयत से झगड़े में नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया 

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 20, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 20 अक्तूबर। सीआईए टू इंचार्ज सब इंस्पेक्टर अनिल ने बतलाया कि दिनांक 5 अक्तूबर 2026 को मनमोहन नगर पानीपत में शोएब व उसके भाई फरमार पर जान से मारने की नीयत से झगड़े में नामजद अकबर पुत्र समीम निवासी मनमोहन नगर पानीपत व साहिब उर्फ सोयब उर्फ गंजा पुत्र सामु निवासी गली नंबर 6 मनमोहन नगर पानीपत को सेक्टर-29 पानीपत से गिरफ्तार करने में सीआईए टू की टीम ने सफलता हासिल की है। गिरफ्तार शुदा आरोपियों द्वारा वारदात में प्रयोग किए गए डंडा, गंडासी व अन्य आरोपियों की तलाश के लिए माननीय न्यायालय में पेश करके 3 दिन का रिमांड हासिल किया गया है।

थाना किला में शौएब पुत्र मुजम्मिल निवासी हाली कालोनी जिला पानीपत ने बताया वह कानून की पालना करने वाला व्यक्ति है। दिनांक 5 अक्तूबर 2026 को समय करीब 5:30 बजे अपने दोस्त लक्की को उसके घर छोड़ने मनमोहन नगर बबैल रोड पानीपत गया हुआ था। जो कि उसी दौरान सुक्खा, मुसाहिद, शोएब, शाहरूख, अफसार, अफसार के 2 अन्य भाई, अकबर पुत्र समीम, फैजान पुत्र नसीम, समीर उर्फ पूच्चू पुत्र नामालूम निवासी मनमोहन नगर बबैल रोड पानीपत व अन्य 10-12 व्यक्ति हथियार लिए हुए थे और मेरे भाई फरमान को जाने से मारने की नीयत से उसके साथ मारपीट कर रहे थे। जो की उस समय मुसाहिद अपने हाथ में कुल्हाड़ी, सुक्खा अपने हाथ में गंडासी, शाहरूख के हाथ में तलवार, शोएब के हाथ में गंडासी व अन्य अपने हाथ में लाठी, डंडें व अन्य तेजधार हथियार लिए हुए थे। मेरा भाई फरामान आरोपियों द्वारा मारी गई जानलेवा चोटों के कारण लहू लुहान जमीन पर गिरा हुआ था ओर आरोपी उसे जान से मारने की नीयत से लगातार उप पर वार किए जा रहे थे। जब मैने आरोपियों से अपने भाई फरमान का बचाव करने की कोशिश की तो आरोपियों ने मेरे साथ भी गाली गलौच व मारपीट शुरू कर दी और लाठी डंडों से मुझे बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगे। मौके से किसी ने डॉयल 112 पुलिस को फोन कर दिया। जिससे कुछ ही समय में मौका पर डॉयल 112 पुलिस टीम आ गई। और डॉयल 112 को देखकर आरोपी मुझे व मैरे भाई फरमान को जांन से मारने की धमकी देते हुए अपने हथियारों सहित मौका से फरार हो गए। उसके बाद डॉयल 112 पुलिस मेरे भाई को सिविल अस्पताल पानीपत लेकर पहुची। मैं भी सिविल अस्पताल पहुंचा। जहा पर डॉक्टरों द्वारा मेरे को प्राथमिक चिकित्सा देकर घर भेज दिया। जबकी मेरे भाई फरमान को गंभीर जानलेवा चोट होने के कारण पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया लेकिन मेरे भाई फरमान की जान बचाने के लिए हम उसे प्रेम अस्पताल में ले गए। आरोपियों द्वारा आपस में साजबाज होकर मेरे भाई फरमान को तेज हथियारों से मारी गई जानलेवा चोटों में मुख्य चोटे मेरे भाई के सिर, मुंह, कमर, पेट पर गहरे घाव है और उसके नीचे पैर में फैक्चर है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। थाना किला में शौएब पुत्र मुजम्मिल निवासी हाली कॉलोनी जिला पानीपत की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई थी।

Comments


Leave a Reply