अवैध देशी पिस्तौल सहित आरोपी को किया काबू
BOL PANIPAT -08-07-2023 : अवैध देशी पिस्तौल सहित आरोपी को किया काबु व बरामद की एक पिस्तौल देशी 315 बोर आरोपी की पहचान शक्ति पुत्र जोगिन्द्र वासी गांव किठाना जिला कैथल के रुप मे हुई ।

सीआईए-2 इन्चार्ज इन्सपैक्टर विरेन्द्र ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 07-07-2023 को पुलिस की टीम गस्त व चैकिग के दौरान बवैल नाका पानीपत पर मौजूद थी कि गांव सनौली की तरफ से एक नौजवान लड़का पैदल-2 आता दिखाई दिया जो सामने खड़ी पुलिस पार्टी को देखकर वापिस मुड़कर तेज 2 कदमों से जाने लगा जिसको पुलिस की टीम ने शक की बिनाह पर काबू करके नाम पता पूछा तो शक्स ने अपना नाम शक्ति पुत्र जोगिन्द्र वासी गांव किठाना जिला कैथल बतलाया जिसकी शक की बिनाह पर तलाशी ली तो नौजवान लड़के की पहली हुई काले रंग की लोयर की जेब से एक पिस्तौल देशी बरामद हुआ। जो बरामदा देशी पिस्तौल 315 बोर को खोल कर चैक किया तो पिस्तौल देशी 315 बोर अनलोड मिला। जो शक्स मजकूर से पिस्तौल देशी 315 बोर बारे लाइसेन्स व परमिट मांगा तो नौजवान लड़का बरामदा पिस्तौल देशी 315 बोर का कोई लाईसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका ।
इन्सपैक्टर विरेन्द्र ने बताया कि आरोपी से पुछताछ मे आरोपी ने बताया कि वह कम्पनी मे सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है और उसे असला रखने का शौक है शौक की पुर्ति व दोस्तो मे रौब जमाने के लिए एक देशी पिस्तौल सद्दाम वासी मेरठ से 8 हजार रुपए मे खरीद कर लाया था जिसका नाम व पता नही जानता आज मै अपने दोस्तो से मिलने के लिए पानीपत आया हुआ था । आरोपी शक्ति द्वारा कोई लाईसेंस या परमिट पेश नहीं करने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा नम्बर 462 दिनाँक 07.07.2023 धारा 25(1B)A-54-59 A.ACT थाना चांदनी बाग जिला पानीपत दर्ज रजि0 करके आरोपी को गिरफ्तार किया गया आरोपी को माननीय न्यायालय मे पेश किया गया जो अदालत के आदेशानुसार आरोपी को जेल मे भेजा गया ।

Comments