Monday, October 26, 2026
Newspaper and Magzine


जिला की विभिन्न मंंडियों में 25 अक्टूबर तक कुल 171645.5 मीट्रिक टन धान की आवक हुई

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 26, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 26 अक्तूबर। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला की विभिन्न मंंडियों में 25 अक्टूबर तक कुल 171645.5 मीट्रिक टन धान की आवक हुई इसमें से 17121.0 मीट्रिक टन धान पी.आर. तथा 1509 किस्म की 148516.0 मीट्रिक टन धान, सरबती 19.5 मीट्रिक टन, बासमति/1121 धान 5000 मीट्रिक टन व मुच्छल 989 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।

उन्होंने बताया कि बाबरपुर मंडी में कुल 10489 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर. 3455 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 8 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 7026 मीट्रिक टन, मुच्छल शून्य मीट्रिक टन धान की आवक की गई। इसी प्रकार बापौली मंडी में कुल 6359 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर 1242 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान 548 मीट्रिक टन, मुच्छल 37 मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 4532 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसराना मंडी में कुल 12588 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर 3182 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमती/1121 शून्य टन, 1509 किस्म की 9406 मीट्रिक टन, मुच्छल शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।

इसी प्रकार मडलौडा मंडी में कुल 17761 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर 6198 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान 688 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 10615 मीट्रिक टन धान व मुच्छल 260 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। पानीपत मंडी में कुल 29521 .5 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर 2256 मीट्रिक टन, सरबती 19.5 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 614 मीट्रिक टन, मुच्छल 273 मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 26359 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। समालखा मंडी में कुल 94927 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर 788 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 3142 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 90578 मीट्रिक टन, मुच्छल 419 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसी प्रकार सनौली मंडी में कुल शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर शून्य मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।

उपायुक्त ने बताया कि जिला की मंडियों में 158612.7 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 146304.5 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 3803.6 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, एचडब्लयूसी द्वारा 8504.6 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बाबरपुर मंडी में 8821.5 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 6996 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान और एचडब्ल्यूसी द्वारा 1825.5 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बापौली मंडी में 5384.7 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 4448.6 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 936.1 मीट्रिक टन, एचडब्ल्यूसी द्वारा शून्य धान की खरीद की गई। इसराना मंडी में 11591 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 9314 मीट्रिक टन तथा हैफेड द्वारा 2277 मीट्रिक टन धान की गई तथा एचडब्ल्यूसी द्वारा शून्य धान की खरीद की गई। मडलौडा मंडी में 14989.5 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 10199.5 मीट्रिक टन धान एवं हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान खरीद किया गया तथा एचडब्लयूसी द्वारा 4790 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।

इसी प्रकार पानीपत मंडी में 27940.1 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 26051 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया, हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान, एचडब्लयूसी द्वारा 1889.1मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। समालखा मंडी में 89885.9 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 89295.4 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 590.5 मीट्रिक टन, एचडब्ल्यूसी द्वारा शून्य मीट्रिक धान की खरीद की गई। सनौली मंडी में शून्य मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान खरीद किया गया, एचडब्ल्यूसी द्वारा शून्य मीट्रिक धान और हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान की खरीद की गई।

Comments


Leave a Reply