Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


प्रदर्शनी में वोकल फॉर लोकल और लोकल टू ग्लोबल का दिखाता असर

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at November 30, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 30 नवंबर। खादी एवं ग्रामोउद्योग बोर्ड की पानीपत इकाई द्वारा अंतराष्टï्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर पुरुषोतमपुरा बाग ब्रह्मïसरोवर कुरूक्षेत्र के तट पर लगाई गई प्रदर्शनी में औद्योगिक नगरी के खादी के उत्पाद आकर्षण का केंद्र बने हैं। इस प्रदर्शनी में पानीपत के हस्त निर्मित उत्कृष्ट उत्पादों के जरिए वोकल फॉर लोकल और लोकल टू ग्लोबल के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
    खादी एवं ग्रामोधोग बोर्ड के प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि इस प्रदर्शनी में पानीपत के हर खादी के स्टॉलों पर हर खादी ब्रांड के सिले-सिलाए वस्त्र, हर्बल प्रोडक्ट जैसे मेहंदी, फेस वास शहद के अलावा कई तरह के आचार, गर्म वस्त्र , खादी के जैकेट इत्यादी सामान 6 दिसंबर तक उपलब्ध रहेगा।
  उन्होंने बताया कि हर खादी के प्रोडक्ट पर गीता महोत्सव के अवसर पर खादी एवं ग्रामोधोग बोर्ड द्वारा 10 से 40 प्रतिशत तक की विशेष छूट जारी रहेगी।

Comments