दोस्त ही निकले हत्या के आरोपी. नशे मे दोस्त की हत्या. आरोपियो को किया गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 26 अक्तूबर। पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण आईपीएस के नेतृत्व में थाना औद्योगिक सेक्टर 29 ने मामले में मुख्य आरोपी साहिल उर्फ सचिन पुत्र यशपाल वासी नांगल खेड़ी पानीपत, आर्यन पुत्र संदीप वासी नांगल खेड़ी पानीपत को गहनता से पुछताछ करके गिरफ्तार किया। जिनकों आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया और 2 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया।
थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में राकेश पुत्र धर्मपाल ने बताया वह नांगल खेड़ी का स्थायी निवासी है और खेती बाड़ी का काम करता है। मेरे दो लड़के है, मेरे लड़के राहुल की आज से कुछ दिन पहले दोषी नंबर 1 आर्यन पुत्र संदीप के साथ कहासुनी हो गई थी और उसने मेरे लड़के को देख लेने की धमकी दी थी मेरे लड़के ने जब ये बात मेरे को बताई तो मैने दोषी नंबर 1 आर्यन पुत्र संदीप के साथ बातचित की। दोषी नंबर 1 ने मेरे घर आकर मेरे लड़के से माफी मांगी ली थी। कल दिनांक 20-10-2026 को दोषीगण आर्यन पुत्र संदीप, राकु पुत्र हरिकिशन, रिंकू पुत्र मुकेश वासी नांगलखेड़ी व एक अन्य मेरे लड़के राहुल को घर से यह कहकर बुलाकर ले गए कि आज तेरे को पार्टी देते है। उनकी बात मानकर मेरा लड़का राहुल उनके साथ चला गया, लेकिन दोषीगणों की नीयत पर शक हुआ और उनके निकलते ही मै भी उनके पीछे हो लिया। दोषीगण राहुल को जान से मारने की योजना बनाए हुए थे। दोषीगण मेरे लड़के राहुल को आर्यन पुत्र संदीप के ऑफिस ले गए। मैं जैसे ही राहुल को वापिस घर ले जाने के लिए कमरे में घुसा तो मैने देखा दोषीगण आर्यन पुत्र संदीप व राकू पुत्र हरिकिशन हाथ में में चाकू लिए हुए थे, रिंकू पुत्र मुकेश व एक अन्य हाथ में डंडा लिए हुए थे। रिंकू पुत्र मुकेश ने मेरे लड़के को पीछे से पकड़कर जकड़ रखा था, ओर देखते ही दोषी नंबर 1 आर्यन पुत्र संदीप ने अपने हाथ में लिए चाकू से मेरे लड़के के पेट के नीचले हिस्से में चाकू मार दिया, और चाकू लगते ही मेरा लड़का राहुल नीचे गिर गया। नीचे गिरते ही दोषीगण आर्यन पुत्र संदीप व राकू पुत्र हरिकिशन ने चाकू से ताबड़तोड़ वार किए और रिंकू व अन्य युवक ने अपने हाथ में लिए डंडे से उसके पैरों/कमर पर लगातार चोटें मारी। मैं अपने लड़के की ये हालत देख कर जोर जोर से चिल्लाने लगा। दोषीगण अपने हथियारों सहित मुझ को भी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। इसके बाद में अपने लड़के को प्रेम अस्पताल ले गया, मारी गए चोटो के कारण मेरे बेटे की जहा मौत हो गई। थाना औद्योगिक सेक्टर-29 में अभियोग अंकित कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई थी।

Comments