पानीपत पुलिस की साईबर ठगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई. APK फाइल भेजकर अडानी गैस के नाम से गैस का बिल अपडेट करने के नाम पर करते थे साइबर ठगी
BOL PANIPAT , 28 अक्तूबर। पानीपत पुलिस की साइबर ठगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई. APK फाइल भेजकर अडानी गैस के नाम से गैस का बिल अपडेट करने के नाम पर करते थे साइबर ठगी. आरोपियो को राजकोट गुजरात से किया गिरफ़्तार ट्रांजिट रिमांड पर लाकर की गहनता से पूछताछ. आरोपी की पहचान गोपाल पुत्र नाजाभाई निवासी गांव तराजापूर जिला मोरबी गुजरात व रोहनमतिया पुत्र भावेष भाई निवासी गोविंद नगर राजकोट गुजरात के नाम से हुई है
आरोपी साइबर ठगी के पैसो से गोल्ड लोन मे बैक कर्मचारी के साथ मिलकर रिपेमेंट करते थे
दोनो आरोपियों के कब्जे से 1-1 मोबाईल फोन बरामद हुआ है गिरोह में शामिल अन्य आरोपियो की तलास जारी
दोनो आरोपियो को माननीय न्यायालय में पेश किया गया आगे की कार्यवाही जारी है

थाना साईबर क्राइम में अरुण पुत्र मोहनलाल निवासी म.न. 2595-F-ब्लाक अंसल सुशांत सिटी पानीपत का रहने वाला हूँ। दिनांक 16-09-2026 को मेरे चाचा सुरेन्द्र गुप्ता पिता शंकर लाल निवासी म.न. 59 फ्रेंडस कालोनी, असंध रोड़ पानीपत के मोबाईल नम्बर ………. के पास मोबाईल नंबर से वाटसऐप पर मैसेज आया जिसमें लिखा था कि आपके गैस का बिल अपडेट नही है। आपका गैस का कनेक्शन काट दिया जायेगा। मेरे चाचा ने वह मैसेज मेरे पास भेज दिया। मैने मैसेज में दिये गये मोबाईल नंबर ……………. पर काल किया। उसने वाटसऐप पर मेरे पास एक APK फाईल भेज दी। जिसको मैने अपने मोबाईल फोन में इंस्टाल कर लिया। उस ऐपलिकेशन के इंस्टाल करने के बाद मेरा फोन हैक हो गया और मेरे HDFC बैंक के खाता संख्या ………………. से 5,00,015 रुपये कट गये और खाता संख्या …………. से 5,80,526/- रुपये कट गये मेरे दोनो खातो से कुल 10,80,541/- रुपये कट गये है। मेरे साथ किसी अंजान व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर ली है। उस व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही की जाये तथा मेरे रुपये वापिस दिलाये जाये। थाना साईबर क्राइम में अभियोग अंकित किया था।
पानीपत पुलिस आमजन से अपील करती है कि ऑनलाइन लेन-देन, अनजान क्यूआर कोड, APK फाईल, Whatsapp के जरिये बिजनेस बुकिंग, फर्जी बुकिंग और पुराने नोटों व सिक्कों की खरीद-बिक्री के नाम पर मिलने वाले आकर्षक प्रस्तावों से सावधान रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पानीपत पुलिस को दें।

Comments