Thursday, October 29, 2026
Newspaper and Magzine


मुखबर की सूचना पर स्मैक बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 29, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 29 अक्तूबर। नशा तस्करों के खिलाफ नशा मुक्त अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक पानीपत मेधा भूषण आईपीएस के नेतृत्व में स्मैक बेचने वाले आरोपी को किया गिरफ़्तार. आरोपी की पहचान अरमान पुत्र खेरूदीन निवासी गोपाल कालोनी काबड़ी रोड़ पानीपत के रूप में हुई है आरोपी को विशेष चेकिग अभियान के तहत गोपाल कालोनी पानीपत से गिरफ़्तार किया
सीआईए वन इचार्ज इस्पेक्टर विरेद्र ने बतलाया कि सीआईए की टीम द्वारा मुखबर की सूचना पर गोपाल कालोनी पानीपत से आरोपी अरमान पुत्र खेरूदीन निवासी गोपाल कालोनी पानीपत को अवैध रूप से अपने कब्जे मे 7.31 ग्राम स्मेक रखने पर गिरफ्तार किया गया

उच्च अधिकारीगण के निर्देशानुसार सभी अपराध शाखा में कार्यरत सभी अनुसंधानकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हुये है कि पानीपत जिला में नशा की रोकथाम करने हेतू, व नशीला पदार्थ बेचने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाये। हमारी टीम को गश्त के दौरान मुखबर खास ने बतलाया अरमान पुत्र खेरूदीन निवासी गोपाल कालोनी काबड़ी रोड़ पानीपत गोपाल कालोनी मे रहता है वह रिफाइनरी पुल के निचे नशा बेच रहा है जो मुखबर खास की मदद से पुलिस पार्टी ने एक व्यकित को काबू करके नाम पता पूछा तो व्यक्ति ने अपना नाम अरमान पुत्र खेरूदीन निवासी गोपाल कालोनी काबड़ी रोड़ पानीपत हाल अर्जुन नगर नजदीक ग्लोबल पब्लिक स्कुल पानीपत बतलाया। एनडीपीएस एक्ट के सम्बन्ध में कानूनी कार्यवाही की पुर्ति करके विधि अनुसार तलासी ली गई जो अरमान के कब्जे से बगैर लाईसैस व परमिट के स्मेक/हिरोइन मादक पदार्थ 7.31 ग्राम मिलने पर थाना पुराना ओद्योगिक में अभियोग अंकित किया गया।
आरोपी को माननीय न्यायालय के समुख पेश किया। और अन्य जानकारी हासिल करने के लिए 3 दिन का रिमांड हासिल किया गया

Comments


Leave a Reply