केम क्वेस्ट: क्विक कॉन्सेप्ट टॉक्स में विद्यार्थियों ने दिखाई रसायन विज्ञान की प्रतिभा
BOL PANIPAT । आई.बी. (पीजी) कॉलेज, पानीपत के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा बी.एससी. अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए “केम क्वेस्ट: क्विक कॉन्सेप्ट टॉक्स” नामक प्रस्तुति गतिविधि का आयोजन किया गया। इस गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों में विषय की समझ को सुदृढ़ करने के साथ-साथ वैज्ञानिक विषयों को संक्षिप्त एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की क्षमता, आत्मविश्वास तथा वक्तृत्व कौशल को बढ़ावा देना था।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रसायन विज्ञान से संबंधित विभिन्न विषयों पर 3 से 5 मिनट की संक्षिप्त प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने अपने विषयों को सरल एवं प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करते हुए अपनी विषयगत समझ और प्रस्तुति कौशल का परिचय दिया।
प्रतियोगिता में काशिश ने प्रथम स्थान, नैंसी ने द्वितीय स्थान तथा प्राची ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अंजू और नीलम को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
रसायन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विक्रम कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों को कक्षा में प्राप्त ज्ञान को आत्मविश्वास के साथ व्यक्त करने का अवसर प्रदान करती हैं तथा विषय के प्रति उनकी रुचि को बढ़ाती हैं।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि शैक्षणिक गतिविधियों के साथ ऐसी रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने भविष्य में भी विद्यार्थियों को ऐसी गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का समन्वय डॉ. वसुंधरा मदान द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में सुश्री सुमित ने भी विशेष सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की गई।

Comments