Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


विद्यार्थियों के लिए Tagline Competition” का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 21, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.पी.जी कॉलेज पानीपत में वाणिज्य विभाग के द्वारा बीकॉम द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए Tagline Competition” का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक के द्वारा किया गया । डॉ. शशि  प्रभा मलिक ने  कहा, “छात्रों की सोच को जब शब्दों का आकार मिलता है, तब वह समाज को दिशा देने वाली शक्ति बन जाती है। टैगलाइन जैसी सूक्ष्म रचनात्मक विधा में बड़ी बातों को सरल शब्दों में कहना एक कला है, जिसे यह प्रतियोगिता विकसित करने का प्रयास करती है। हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों में न केवल रचनात्मकता का विकास करना है, बल्कि उन्हें अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित करना भी है।”

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अलग-अलग सामाजिक, शैक्षणिक, पर्यावरणीय व नैतिक विषयों पर आधारित टैगलाइन प्रस्तुत कीं। प्रतिभागियों ने शिक्षा का महत्व, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छ भारत, डिजिटल इंडिया, पर्यावरण संरक्षण और युवा चेतना जैसे विषयों पर गहरी सोच और सटीक शब्दावली से सजी टैगलाइन प्रस्तुत की।

विभागाध्यक्ष डॉ. सुनित शर्मा ने भी छात्रों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा “भाषा का प्रयोग केवल विचारों के आदान-प्रदान का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का मूल आधार होता है। टैगलाइन जैसी लघु विधा में बड़ी बात कहना न केवल बौद्धिक क्षमता की मांग करता है, बल्कि यह छात्रों को समसामयिक विषयों के प्रति सजग बनाता है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को बढ़ावा देती हैं।” प्रतियोगिता का आयोजन क्लास मेंटर जागृति सैनी के मार्गदर्शन में किया गया इस प्रतियोगिता में  22 छात्रों ने भाग लिया । जिसमें पूजा ने प्रथम , अंजू और लता ने द्वितीय, कल्पना और तान्या ने तृतीय  और नीतांशु व सलोनी ने सांत्वना पुरस्कार  प्राप्त किया।

यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए न केवल एक प्रतियोगिता था, बल्कि एक सीखने और अपने आप को अभिव्यक्त करने का सुनहरा अवसर भी साबित हुआ।

Comments