Sunday, November 1, 2026
Newspaper and Magzine


BS-6 से कम मानकों वाले वाहनों का दिल्ली में प्रवेश प्रतिबंधित, वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए पानीपत पुलिस की सख्त कार्रवाई

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 1, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 1 नवंबर। BS-6 से कम मानकों वाले वाहनों का दिल्ली में प्रवेश प्रतिबंधित, वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए पानीपत पुलिस की सख्त कार्रवाई.

दिल्ली में BS-6 से कम मानकों वाले वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध के मद्देनजर पानीपत पुलिस द्वारा दिनांक 1 नवंबर 2026 से ऐसे वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

अभियान के दौरान BS-1, BS-2 एवं BS-3 श्रेणी के वाहनों के चालान कर उन्हें इम्पाउंड किया गया, जबकि BS-4 श्रेणी के वाहनों को डायवर्ट किया गया।

इस विशेष अभियान के तहत कुल 284 चालान किए गए तथा 13 वाहनों को इम्पाउंड किया गया।

इसके अतिरिक्त निर्धारित आयु सीमा से अधिक पुराने वाहनों, जिनमें 10 वर्ष से अधिक पुराने डीजल वाहन तथा 15 वर्ष से अधिक पुराने पेट्रोल वाहन शामिल हैं, के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Comments


Leave a Reply