Wednesday, November 4, 2026
Newspaper and Magzine


विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से चंडीगढ़ के लिए शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at November 4, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पानीपत के वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग द्वारा विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से चंडीगढ़ के लिए एक शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस भ्रमण में लगभग 190 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों के साथ विभाग के 9 शिक्षक एवं 4 गैर-शिक्षण कर्मचारी भी शामिल रहे।
इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने चंडीगढ़ के प्रमुख दर्शनीय एवं शैक्षणिक स्थलों का भ्रमण किया, जिनमें रॉक गार्डन, पंजाब विश्वविद्यालय एवं सुखना झील प्रमुख रहे।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतबीर सिंह ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के ज्ञान को कक्षा की चारदीवारी से बाहर ले जाने का एक प्रभावी माध्यम है। इस प्रकार की गतिविधियों से विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होता है तथा उनमें सामाजिक जागरूकता, आत्मविश्वास, अनुशासन एवं सामूहिक भावना का विकास होता है। उन्होंने विभाग के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव ऐसी गतिविधियों को प्रोत्साहित करता है।
वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सुनीत शर्मा ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि सीखने और अनुभव प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ वास्तविक जीवन के अनुभव विद्यार्थियों की समझ को अधिक व्यापक बनाते हैं। उन्होंने कहा कि विभाग भविष्य में भी विद्यार्थियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यक्तित्व विकास के लिए इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन करता रहेगा।

इस अवसर पर   अजय पाल सिंह, माधवी एवं डॉ. ज्योति गहलोत ने कहा कि यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, आनंददायक एवं यादगार अनुभव सिद्ध हुआ। इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ प्रकृति, कला, संस्कृति एवं उच्च शिक्षा के वातावरण को करीब से जानने का अवसर प्राप्त हुआ।

रॉक गार्डन में विद्यार्थियों को बेकार एवं अनुपयोगी वस्तुओं से बनाई गई कलात्मक संरचनाओं को देखने और रचनात्मकता के महत्व को समझने का अवसर मिला। पंजाब विश्वविद्यालय के भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने उच्च शिक्षा के वातावरण, शैक्षणिक गतिविधियों एवं विश्वविद्यालय परिसर के बारे में जानकारी प्राप्त की। वहीं, सुखना झील के प्राकृतिक सौंदर्य ने विद्यार्थियों को एक यादगार अनुभव प्रदान किया।

इस शैक्षणिक भ्रमण में शिक्षकों के रूप में करुणा सचदेवा, रीना रानी, रुचिका बत्रा, मनीत कौर, आकांक्षा शर्मा, सोनिया विर्मानी, सुक्जिंदर सिंह,  जागृति सैनी एवं आँचल बत्रा विद्यार्थियों के साथ शामिल रहे। इस शैक्षणिक भ्रमण को सफल बनाने में राजेश बाला, रूहानी शर्मा, साक्षी मुंजाल, निशा गुप्ता, निशा गोयल, अन्नू बेनिवाल, रूबी एवं दिव्या का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इनके अतिरिक्त महाविद्यालय के चार गैर-शिक्षण कर्मचारी बिमला , विष्णु, विजय एवं शालू भी उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Comments


Leave a Reply