Thursday, November 5, 2026
Newspaper and Magzine


मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 5, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 5 नवम्बर। पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण आईपीएस के मार्गदर्शन मे थाना सैक्टर 13-17 प्रबंधन की टीम द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तारआरोपी की पहचान साहिल उर्फ चौटाला पुत्र राजेश निवासी कुराड पानीपत के रूप मे हुई है।
आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर आने के बाद अदालत से गहनता से पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया।
आरोपी ने चोरी की मोटरसाइकिल पहले ही बरामद करवा दी थी। आरोपी को माननीय अदालत मे पेश करके जेल भेजा।  

भूदेवी पत्नी तुलसी निवासी पानीपत ने बतलाया हमारी मोटरसाईकिल मेरे पति तुलसी के नाम पर है दिनाक 05-09-2026 को लगभग सुबह 11 बजे मेरा बेटा लेकर ताउ देवी लाल पार्क के बाहर गया था मेरा बेटा मोटरसाईकिल को पार्क के बाहर खड़ी करके अंदर चला गया कुछ समय बाद जब वापस बाहर आया तो देखा कि मोटरसाईकिल अपने स्थान पर नही मिली थी किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हमारी मोटर साईकिल चोरी कर ली गई थी हमने अपने स्तर पर मोटरसाईकिल को आसपास काफी तलाश किया तथा उसे ढूंढने का बहुत प्रयास किया लेकिन मोटरसाईकिल का कोई पता नही चल पाया। थाना सेक्टर 13/17 मे अभियोग अकित किया था।

Comments


Leave a Reply