घर में घुसकर युवक को लाठी, डंडों से गंभीर चोट मारने के चार आरोपी गिरफ्तार. वारदात में प्रयुक्त 2 डंडे बरामद.
BOL PANIPAT , 07 फरवरी : थाना तहसील कैंप पुलिस ने अशोक नगर में 4 फरवरी की देर रात घर में घुसकर युवक पर लाठी, डंडों से हमला कर गंभीर चोट मारने के चार आरोपियों को शुक्रवार शाम को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान सुभाष कॉलोनी निवासी प्रीतम व रजनीश, प्रीत विहार निवासी मोहित व इंसार बाजार निवासी संजय के रूप में हुई है।
थाना तहसील कैंप प्रभारी इंस्पेक्टर दिवान सिंह ने बताया कि पूछताछ में चारों आरोपियों ने फरार अपने चार अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर घर में घुसकर परमजीत को लाठी, डंडो से गंभीर चोट मारने की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकार। आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ आरोपी प्रीतम का करीब 2 महिने पहले परमजीत व उसके भाई अमनदीप के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।
झगड़े में प्रीतम का ईट से सिर फोड़ दिया था। आरोपी प्रीतम ने इसकी रंजिश रखते हुए 4 फरवरी की रात अपने साथी आरोपियों के साथ मिलकर परमजीत को घर में घुसकर गंभीर चोट मारने की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दो डंडे बरामद कर शनिवार को पूछताछ के बाद चारों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
थाना तहसील कैंप में अशोक नगर तहसील कैंप निवासी महिला साजिदा पत्नी परमीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 4 फरवरी की रात वह अपने पति परमजीत सिंह के साथ घर में सो रही थी। चाचा ससुर नरेंद्र सिंह भी अपने कमरे में सोए हुए थे। देर रात करीब 12:30 बजे 10 से 12 युवक घर के मैन दरवाजे को तोड़कर अंदर घुस आए। उन सभी के हाथों में लाठी, डंडे और रॉड थी।
आरोपियों ने उसके पति परमजीत को पीटना शुरू कर दिया। पीटते हुए आरोपी उसके देवर अमनदीप के बारे में पूछ रहे थे। दो युवकों ने परमजीत के पैर दरवाजे की ईटो की फड़ी पर रखा और रॉड से वार किए। इसके बाद बाए हाथ पर डंडे से वार किए। एक युवक पीटते हुए की वीडियों बना रहा था। उसने और चाचा ससुर नरेंद्र सिंह ने परमजीत को बचाने की कोशिश की तो एक आरोपी ने उसके सिर के बाल पकड़ कर धक्का दे दिया और चाचा ससुर नरेंद्र सिंह को कमरे में बद कर दिया। वह हमलावरों के पैरो में गीरकर गिड़गिड़ाती रही लेकिन आरोपी उसके पति परमजीत को घसीट-घसीट कर पीटते रहे। उसने बाहर गली में जाकर बचाव का शोर किया। पड़ोस के लोग गली इकट्ठा होने लगे तो आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। धमकी देकर गए है कि आज तो बच गए आगे परमजीत व अमनदीप को जान से मार देगे। परमजीत को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लेकर जहा डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए कल्पना चावला अस्पताल करनाल के लिए रैफर कर दिया। उन्होंने परमजीत का ज्यादा खून बहता देखकर पानीपत में ही एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया।
हमला करने वालों में प्रीतम सरदार, अंशुल मलिक, गोलू, संजीत, सपाटा और इनके अन्य कई साथी आरोपी थे। आरोपी प्रीतम सरदार ने परमजीत को पीटते समय की वीडियो अपने व्हाट्सअप स्टेटस पर भी लगा रखी है। थाना तहसील कैंप में साजिदा की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुसिल ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments