Thursday, November 5, 2026
Newspaper and Magzine


‘GST चैंपियनशिप’ का आयोजन. तुषार एवं गुरप्रीत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at November 5, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. पी.जी. कॉलेज, पानीपत के वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग द्वारा बी.कॉम. अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ‘GST चैंपियनशिप’ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 29 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को जीएसटी के व्यावहारिक पहलुओं से परिचित कराते हुए उनके विषयगत ज्ञान, निर्णय लेने की क्षमता और त्वरित सोच को मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से विकसित करना था।

इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ विषय के व्यावहारिक पक्ष को समझने का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि GST जैसे व्यावहारिक विषय को रोचक एवं प्रतियोगितात्मक गतिविधियों के माध्यम से समझना विद्यार्थियों के लिए अधिक प्रभावी और उपयोगी है।

 विभागाध्यक्ष, वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग, डॉ. सुनित शर्मा ने कहा कि ऐसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों के विषयगत ज्ञान के साथ-साथ उनकी निर्णय लेने की क्षमता, आत्मविश्वास और सहभागिता को बढ़ाने में सहायक होती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी ऐसी ज्ञानवर्धक एवं शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

यह प्रतियोगिता सुश्री ऑचल बत्रा, एक्टिविटी इंचार्ज, वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जीएसटी से संबंधित तीन अलग-अलग राउंड आयोजित किए गए।

प्रथम राउंड – GST Auction: विद्यार्थियों को वर्चुअल मनी दी गई और उन्होंने जीएसटी से संबंधित प्रश्नों पर बोली लगाई। इसमें उनके ज्ञान एवं निर्णय लेने की क्षमता का परीक्षण किया गया। दवितीय राउंड – GST Tambola: विद्यार्थियों को जीएसटी से संबंधित शब्दों के सीधे नाम के बजाय उनके clues दिए गए। Clues को समझकर सही शब्द की पहचान कर उसे अपनी टिकट पर चिन्हित करना था।तृतीय राउंड – GST Jackpot: इस राउंड में विद्यार्थियों के जीएसटी से संबंधित व्यावहारिक ज्ञान का परीक्षण किया गया। उन्हें विभिन्न व्यावहारिक परिस्थितियों एवं प्रश्नों के आधार पर अपने ज्ञान का प्रयोग करना था। इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को जीएसटी की अवधारणाओं को मज़ेदार, व्यावहारिक और सहभागितापूर्ण तरीके से समझाना था, ताकि वे वास्तविक परिस्थितियों में अपने ज्ञान का प्रभावी उपयोग करना सीखें।

प्रतियोगिता के परिणाम में तुषार एवं गुरप्रीत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भूमि एवं रिंकी ने द्वितीय स्थान, अनन्या एवं हरलीन ने तृतीय स्थान तथा कनिका एवं रेनू ने सांत्वना स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विभाग द्वारा विद्यार्थियों के उत्साह, सक्रिय सहभागिता और विषय के प्रति उनकी रुचि की सराहना की गई।

Comments


Leave a Reply