Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


होटल प्रबंधन संस्थान में वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE EDUCATIONAL , at March 14, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : 14 मार्च – होटल प्रबंधन संस्थान, पानीपत में सोमवार को वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में जिला उपायुक्त सुशील कुमार सारवान,जिला पुलिस अधीक्षक शंशाक कुमार सावन एवं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रबन्धक जरनैल सिंह ने समारोह में शिरकत की। संस्थान के प्राचार्य अतुल शुक्ला ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत में छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यकर्म की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि ने छात्रों को सफलता प्राप्त करने का मूल मंत्र बताया। इसके साथ ही परिश्रम कर जीवन को सफल बनाने की सलाह दी। पूरे वर्ष में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया। अंत मे वरिष्ठ व्यखाता चन्दन वशिष्ठ ने मुख्य अतिथि का धन्यवाद किया।  इस अवसर पर ललित कुमार, आशीष सिक्का, नौबल कौशिक, नीलम रानी, अनिल सपड़ा, अब्दुला व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments