Thursday, November 5, 2026
Newspaper and Magzine


छात्राओं ने सजाए दीपक, मोमबत्ती, थाली व कलश

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at November 5, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल, पानीपत के जूनियर विंग की कक्षा तृतीय से पंचम की छात्राओं ने दीवाली पर्व यह धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर उन्होंने आकर्षक व सुन्दर दीपक, मोमबत्ती, थाली व कलश आदि बनाए व सजाए जिनकी सभी ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस बात का खास ध्यान रखा गया कि सभी चीजें सुन्दर दिखें व कम से कम कीमत का सामान उपयोग हो।

इस अवसर पर बच्चों को सन्देश दिया गया कि प्रदूषण रहित दीवाली मनानी चाहिए, विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करना चाहिए व पटाखों को ‘नो’ कहना चाहिए।

प्रधानाचार्या मीनाक्षी अरोड़ा ने बच्चों की बनाई कलाकृतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि त्योहार आपसी सौहार्द बढ़ाते हैं। उपप्रधानाचार्या अनुभा गुप्ता ने बच्चों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि दिखावे पर अधिक खर्च करने की बजाए हमें ज़रूरत का सामान खरीदना चाहिए व ज़रूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए।

जूनियर विंग इन्चार्ज रीनू गोयल ने सन्देश दिया कि त्योहार मनाते समय हमें अपनी सभ्यता व संस्कृति से जुड़े रहना चाहिए। इस अवसर पर जूनियर विंग की समस्त अध्यापिकाओं का सहयोग रहा।

Comments


Leave a Reply