6 मोटरसाईकल चोरी करने वाले चोर को किया काबू
BOL PANIPAT : 7 नवम्बर – पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण आईपीएस के नेतृत्व मे सीआईए 2 की टीम ने मोटरसाईकल चोरी करने वाला आरोपी किया गिरफ्तार
आरोपी की पहचान बुटा मशी उर्फ लवी पुत्र महेन्द्र मशी वासी गांव अजनाला जिला अमृतसर पंजाब हाल किरायेदार अर्जुन नगर पानीपत के रूप मे हुई।
सीआईए 2 इंचार्ज एसआई अनिल ने बतलाया आरोपी को मुखबर की सुचना पर काबडी बाई पास पानीपत से गिरफ्तार किया गया आरोपी ने पुछताछ मे बतलाया की मैने इस से अलग 4 मोटरसाईकल व 1 स्कूटी भी चोरी कर रखी है और सभी चोरी की हुई मोटरसाईकल व स्कूटी को बरामद करवा दिया। आरोपी ने कुल 5 मोटरसाईकल व 1 स्कूटी को बरामद करवाई है
आरोपी को माननीय न्यायालय मे पेश करके जेल भेज दिया
प्रियवर्त पुत्र सुखबीर सिहँ वासी गॉव कवि जिला पानीपत ने चौकी इन्चार्ज थर्मल को दरखास्त दी कि दिनांक 02-11-2026 मै अपनी मोटरसाईकिल न0- HR06Z 3689 मार्का हीरो स्पलैन्डर प्लस बारंग काला को मैने कम्पनी की दिवार के साथ खडी करी थी जो मोटरसाईकिल को चैक किया तो मेरी मोटरसाईकिल नही मिली। जिसको कोई नामपता नामालुम व्यक्ति चोरी करके ले गया। जिस पर मुक्दमा दर्ज किया जाकर थर्मल चौकी पानीपत द्वारा जांच की गई। उसके बाद जांच सीआईए-2 द्वारा की गई।

Comments