Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


14 ग्राम हेरोइन सहित दो आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 17, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 17 जनवरी 2023, पानीपत पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सैल की टीम ने 14 ग्राम हेरोइन सहित दो युवक को जीटी रोड मनाना कट पर गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रमन उर्फ प्रिंस पुत्र सीताराम व तरूण पुत्र मुकेश निवासी गांधी कालोनी पानीपत के रूप में हुई।

एंटी नारकोटिक्स सैल इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि सोमवार को उनकी टीम गश्त के दौरान समालखा अड्डे के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म के दो युवक एक स्पलेंडर बाइक पर पानीपत से समालखा की और आएगे। युवकों के पास नशीला पदार्थ होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना का पुख्ता मानकर तुरंत जीटी रोड मनाना कट पर नाकाबंदी कर बाइक सवार संदिग्ध युवकों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद दो युवक एक स्पलेंडर बाइक पर पानीपत की और से आते हुए दिखाई दिए। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर बाइक को वापिस मोड़कर भगाने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मौके पर आरोपी युवकों को काबू कर पूछताछ की तो बाइक चला रहे युवक ने अपनी पहचान तरूण पुत्र मुकेश व पीछे बैठे युवक ने अपनी पहचान रमन उर्फ प्रिंस पुत्र सीताराम निवासी गांधी कालोनी पानीपत के रूप में बताई। पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में आरोपी युवकों की तलाशी ली तो आरोपी रमन उर्फ प्रिंस की पहनी हुई लोयर की जेब से हेरोइन बरामद हुई। बरामद हेरोइन का वजन करने पर 14 ग्राम पाया गया।

सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया की आरोपियों के खिलाफ थाना समालखा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की तो आरोपियों से खुलासा हुआ दोनों नशा करने के आदी है। आरोपी रमन उर्फ प्रिंस हेरोइन को पीने व बेचने के लिए कुछ दिन पहले यूपी के कैराना में राह चलते एक अज्ञात युवक से खरीदकर लाया था। दोनों आरोपियों ने 3 ग्राम हेरोइन नशा करने में खत्म कर दी। बची 14 ग्राम हेरोइन को दोनों आरोपी सोमवार को समालखा आस पास के क्षेत्र में बेचने के लिए बाइक से जा रहे थे। पुलिस टीम ने मनाना कट के पास हेरोइन सहित गिरफ्तार कर लिया। गहनता से पूछताछ करने के बाद पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments