Friday, July 17, 2026
Newspaper and Magzine


एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में बीसीए प्रथम वर्ष में प्रवेश पाए नए विद्यार्थियों के सम्मान में फ्रेशर पार्टी का रंगारंग आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 14, 2023 Tags: , , , , ,

आत्मविश्वास, साहस, धैर्य और कठिन परिश्रम के बल से हम किसी भी चुनौती पर सफलता पा सकते है: डॉ अनुपम अरोड़ा

रितेश बना मिस्टर फ्रेशर और वर्षा को मिला मिस फ्रेशर का खिताब  

BOL PANIPAT, 14 अक्टूबर,

एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में बीसीए प्रथम वर्ष में प्रवेश पाए नए छात्र-छात्राओं के सम्मान में बीसीए द्वितीय एवं अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना हेतू रंगारंग फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया और अपने प्राध्यापकों के साथ मिलकर खूब धमाल मचाया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ़ उठाया । प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने दीप प्रज्वल्लित करके फ्रेशर पार्टी का विधिवत आगाज किया । विभागाध्यक्ष कंप्यूटर साइंस विभाग प्रो प्रवीण आर खेरडे, प्रो सतीश अरोड़ा, प्रो भावना जिंदल, प्रो एकता दूरेजा प्रो हर्षिता गोयल, प्रो पिंकी सिंगला, प्रो मुक्ता चांदना, प्रो हर्ष और प्रो कंवलजीत कौर ने विद्यार्थियों के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों, गीत-संगीत और विभिन्न प्रकार के रोचक खेलों में भाग लेकर पार्टी में भरपूर आनंद लिया । ‘सावन में लग गई आग’, ‘टिप टिप बरसा पानी’, ‘कर गई चुल’, ‘ओ साकी साकी रे साकी’, ‘जब छाए मेरा जादू, ‘इट्स द टाइम टू डिस्को’, ‘काला चश्मा’ ‘दर्द-ए-दिल दर्द-ए-जिगर दिल में जगाया आपने’, ‘दिल चीर के देख तेरा ही नाम होगा’, ‘दिल ने ये कहा है दिल से मोहब्बत हो गई है तुमसे’ ‘तुनक तुनक तुनक ‘ आदि गीतों पर छात्र-छात्राएं जमकर थिरके ।

ओवरआल प्रदर्शन के आधार रितेश को मिस्टर फ्रेशर, वर्षा को मिस फ्रेशर, मंजीत को सर्वोत्तम पोशाक और प्रिया को स्तर ऑफ़ थे इवनिंग के खिताब से नवाज़ा गया । प्राध्यापकों में प्रो एकता ने नृत्य और प्रो हर्षिता गोयल तथा प्रो हर्षा ने गीत पेश किया । समारोह में आकर्षण का केंद्र बीसीए द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्रों द्वारा प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को पुरस्कारों से सम्मानित करना रहा । विद्यार्थियों में सपना, अन्नू, पलख, सारिका, गौरिका, आस्था, राखी, ज्योति और मानसी द्वारा नृत्य प्रस्तुत किये गए । राज और रितेश द्वारा गए गए गीतों को भी सबकी तारीफ़ मिली ।        

प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने कहा कि अगले तीन साल इन विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत और लगन के साथ अपने भविष्य को संवारने के लिए प्रयास करने होंगे । अब छात्र-छात्राओं को अपने अनुभव के अनुसार जीवन की कठिन चुनौतियों का सामना करना है और फैसले लेने है । किसी भी विद्यार्थी को अपने जीवन में किसी भी चुनौती से घबराना नहीं है । वे आत्मविश्वास, साहस, धैर्य और कठिन परिश्रम से हर कठिनाई का सामना करे और जीवन में हमेशा आगे बढ़ते जाए । तभी उनका भविष्य उज्जवल बनेगा । कॉलेज के सभी शिक्षक अपने इन सभी विद्यार्थियों के साथ है और सभी अपने विद्यार्थियों को मुस्कुराते हुए और कामयाब देखना चाहते है । छात्र-छात्राओं द्वारा हासिल की गयी उपलब्धियों ही कॉलेज का नाम और मान बढ़ाती है । हमारी दिल से यही इच्छा है कि नए और पुराने सभी विद्यार्थी जीवन में बहुत ऊँचे मुकाम हासिल करे और पूरे देश में इस कॉलेज और अपने माता-पिता का नाम रोशन करें ।

प्रो प्रवीण आर खेरडे विभागाध्यक्ष कंप्यूटर साइंस विभाग ने कहा कि हम सभी की शुभकामनाएं हमेशा अपने विद्यार्थियों के साथ रहती है और कॉलेज में उनके अगले तीन साल स्वस्थ, खुशहाल और कामयाबी से भरे हो ऐसी उनकी मंगल कामना है । विद्यार्थियों को जीवन में कभी भी चुनौतियों से डरना नहीं चाहिए बल्कि उनका डटकर मुकाबला करना चाहिए । बीसीए और कॉलेज का हर विद्यार्थी सफलता के शीर्ष पर पहुंचे ऐसी उनकी कामना है । 

Comments