आर्य कॉलेज में छा गया युवाओं का जलवा, इंटर जोनल युवा महोत्सव की शानदार शुरूआत
– रंगारंग प्रस्तुतियों से झूम उठे दर्शक, तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा सभागार
– राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे अहम- कृष्ण लाल पंवार
– आयु और समय का सही उपयोग करें युवा- उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया
– अतुलनीय है आर्य कॉलेज की प्रबंधन व्यवस्था- प्रो. डॉ. ऋषिपाल
– युवा महोत्सव का उदेश्य है युवाओं का सर्वांगीण विकास– डॉ. विवेक चावला
BOL PANIPAT : वीरवार 6 अक्तूबर 2025, वीरवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र द्वारा आर्य पी.जी. कॉलेज, पानीपत में आयोजित 46 वें इंटर जोनल युवा महोत्सव के पहले दिन युवाओं का जबरदस्त जलवा छाया रहा। उत्सव का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर सरस्वती वंदना गा कर किया गया।
युवा महोत्सव के उद्घाटन सत्र पर मुख्य अतिथि हरियाणा के पंचायत एवं विकास तथा खनन एवं भूविज्ञान मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने शिरकत की, वहीं विशिष्ठ अतिथि कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरेक्षत्र के सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष प्रो. डॉ. ऋषिपाल, केयूके के युवा एंव सांस्कृतिक विभाग के निदेशक डॉ. विवेक चावला, व पानीपत के प्रसिद्ध उद्योगपति व समाज सेवी अतुल मित्तल व सुरेंद्र मित्तल का कॉलेज प्रांगण में पहुंचने पर आर्य कॉलेज प्रंबधक समिति के प्रधान सुरेंद्र शिगंला, महासचिव सीए कमल किशोर, उप प्रधान विरेंद्र शिंगला, कोषाध्यक्ष पीयूष आर्य व कॉलेज के प्राचार्य प्रो.डॉ. जगदीश गुप्ता ने पुष्पगुच्छ, शॉल व स्मृति चिन्ह देकर भव्य स्वागत कर अभिनंदन किया। वहीं, सांय कालीन सत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर पानीपत के उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया, व विशिष्ट अतिथि के रूप में पानीपत की मेयर कोमल सैनी ने शिरकत की।

युवा महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि कॉलेज प्रांगण में पहुंचे हरियाणा के पंचायत एवं विकास तथा खनन एवं भूविज्ञान मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम युवाओं को मंच प्रदान करने का काम करते हैं जिससे युवाओं को अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है और विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने युवा महोत्सव को उर्जा का महोत्सव कहा। और कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का जो सपना देखा है उसमें सबसे ज्यादा योगदान युवाओं का ही रहने वाला है। कैबीनेट मंत्री कृष्ण पंवार ने बताया कि हरियाणा सरकार ने युवाओं के लिए हर गाँव में इनडोर जिम, ई लार्इब्ररी खोलने की योजना पर काम शुरू कर दिया है जिसमें लगभग 400 हजार गाँवों में ये योजना शुरू भी हो चुकी हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि गाँव में महिलाओं के लिए सांस्कृतिक क्लब खोलने की योजन पर भी काम चल रहा है। मंत्री पंवार ने बताया कि नायब सरकार हरियाणा में मॉडल सांस्कृतिक स्कूल की तर्ज पर ही मॉडल कॉलेज खोलने की शुरूआत भी कर चुकी है, साथ ही उन्होंने बताया कि अब हर 20 किलोमीटर पर एक महिला कॉलेज शुरू करने की भी शुरूआत हो चुकी है। अपने संबोधन के अंत में उन्होंन बताया कि पूरे भारत वर्ष में हरियाणा ऐसा पहला राज्य है जिसने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को अपना कर वर्ष 2023 से पूरे हरियाणा के विश्वविद्यालयों में शुरू करवाया है।

सांय कालीन सत्र में मुख्य अतिथि रहे पानीपत के उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अगर युवा आयु और समय का सही उपयोग करें तो उन्हें पैसा, रूतबा और कामयाबी मिल सकती। उन्होंने कहा कि अनुभव इंसान को बहुत कुछ सिखाता है। उपायुक्त ने कहा कि आर्य कॉलेज का सहयोग बहुत ही प्रशंसनीय है।

विशिष्ट अतिथि कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष और बाबू अन्नतराम जनता कॉलेज, कौल के प्राचार्य प्रो. डॉ. ऋषिपाल ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय ने 40 वर्षों से हरियाणा की स्मृद्ध लोक परंपराओं को सहेजने का अद्भूत प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि मैं रेखांकित करके यह कह सकता हूं के आर्य पीजी कॉलेज,पानीपत ने इस कार्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान हमेशा से दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि आर्य कॉलेज में चल रहे 46वें इंटर जोनल युवा महोत्सव की भव्यता और दिव्यता को देखकर मन प्रफूलित हो गया। मैं इस उम्दा आयोजन के लिए आर्य कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. जगदीश गुप्ता और उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि निश्चित ही इस आयोजन में हरियाणा की गौरवशाली विरासत और हरियाणा की मिट्टी की महक अलग-अलग मंचों से इस युवा महोत्सव में महकेगी। अंत में उन्होंने आर्य कॉलेज के प्रबंधन की व्यवस्था की भी सराहना की।

कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एंव सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक डॉ. विवेक चावला ने अपने संबोधन में कहा कि आर्य कॉलेज के प्रबंधन के बारे में मैंने बहुत ज्यादा सुना हुआ था पर आज यहां आ कर खुद ये अनुभव किया है की इसमें कोई दो राय नहीं है के आर्य कॉलेज की प्रबंधन व्यवस्था सच में ही बहुत अतुलनीय है। उन्होंने इस शानदार व्यवस्था के लिए आर्य कॉलेज प्रबंधन समिति का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आर्य कॉलेज में आकर ऐसा लग ही नहीं रहा है कि मैं किसी कॉलेज में आया हूं, बल्कि ऐसा अनुभव कर रहा हूं कि मैं किसी विश्वविद्यालय में यह आयोजन देख रहा हूं।
ओ.पी शिंगला सभागार में प्रो.आस्था गुप्ता, डॉ. सोनिया सोनी व डॉ. मनीषा डुडेजा ने मंच संचालन में अपनी भूमिका निभाई।
आर्य कॉलेज की प्रंबधक समिति के प्रधान सुरेंद्र शिगंला ने कहा कि महाविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर प्रबंधक समिति प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ साथ सांस्कृतिक गतिविधियों व खेलों में भी पूरे उत्साह के साथ भाग लेना चाहिए। उन्होंने सभी अतिथियों का कॉलेज प्रांगण में पहुँचने पर आभार व्यक्त किया।

इंटर जोनल युवा महोत्सव के शुभारंभ पर कॉलेज प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने कॉलेज प्रांगण में पहुँचे सभी अतिथियों का अभिनंदन करते हुए अपने संबोधन में कहा कि यह हमारे लिए बहुत ही गर्व का विषय है कि वर्ष 2025 के कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय,कुरूक्षेत्र के युवा महोत्सव को आयोजित करवाने की जिम्मेदारी आर्य पीजी कॉलेज को मिली है, और इस जिम्मेदारी को हम बखुबी निभा रहे हैं। डॉ. गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि करनाल जोन के युवा महोत्सव में आर्य पीजी कॉलेज लगातार 20 वर्षों से प्रथम स्थान, इंटर जोनल युवा महोत्सव में पिछले 10 वर्षों से प्रथम स्थान हासिल कर रहा है,और पिछले कई वर्षों से ऑल इण्डिया इंटर यूनिर्वसिटी यूथ फेस्टीवल में आर्य कॉलेज ने कुरूक्षेक्ष विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए इतिहास में पहली बार कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय को ओवर ऑल चैंपियन बनाकर अपनी अमिट छाप बनाई है। इसके साथ ही साउथ एशियन इंटर यूनिर्वसिटी यूथ फेस्टीवल में भी आर्य कॉलेज के विद्यार्थी शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनावा रहे हैं। हमारे विद्यार्थी हरियाणा दिवस, रत्नावली, गीता जयंती सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों में में बढ़चढ़ कर भाग लेते हैं। वहीं पिछले 4 वर्षों में महाविद्यालय के लगभग 70 विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में स्पोर्टस कोटे से रोजगार मिला है। इसके साथ शैक्षणिक क्षेत्र में भी हर वर्ष 250 से भी ज्यादा विद्यार्थी विश्वविद्यालय की मेरीट में सूची स्थान बना रहे हैं और यह ग्राफ साल दर साल बढता ही जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन सब उपलब्धियों के पीछे हमारे कॉलेज की प्रबंधक समिति का सराहनीय सहयोग, हमारे होनहार विद्यार्थियों की मेहनत व प्राध्यापकों के कुशल मार्गदर्शन का ही परिणाम है। प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने यह भी बताया कि 46वें युवा महोत्व में करनाल क्षेत्र के लगभग 40 महाविद्यालयों के लगभग 2500 प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह रहे हैं।
कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय,कुरूक्षेत्र की ओर आए डॉ. संदीप कंधवाल,प्रीति जैन, कृष्णा ने ज्यूरी मेंबर के रूप में शिरकत की, वहीं डॉ.अशोक चौधरी, युवा महोत्सव में ऑब्जर्वर की भूमिका में मौजूद रहे।
इस अवसर हरविंद्र राणा, डॉ. विजय शर्मा, डॉ. अनुपम अरोडा, डॉ. श्रद्धा मुनि, सुनील गुप्ता, डॉ. शशी प्रभा, डॉ. एससी शर्मा, मीनाक्षी अरोडा, आर्य गर्ल्ज पब्लिक स्कूल की उपाचार्या अनुभा गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।
कोरियोग्राफी में आर्य पीजी कॉलेज,पानीपत प्रथम, एस.डी.पीजी कॉलेज, पानीपत ने द्वितीय स्थान व एस.डी.पीजी कॉलेज अंबाला कैंट ने तृतीय स्थान हासिल किया।
पॉप सोंग हरियाणवी मेंआर्य पीजी कॉलेज,पानीपत प्रथम, कुरूक्षेत्र युनिवर्सिटी कैंपस द्वितीय स्थान पर व गुरू नानक खालसा कॉलेज, करनाल ने तृतीय स्थान हासिल किया।
माइम आर्य पीजी कॉलेज,पानीपत प्रथम, एस.डी.पीजी कॉलेज अंबाला कैंट ने द्वितीय स्थान व कुरूक्षेत्र युनिवर्सिटी कैंपस ने तृतीय स्थान हासिल किया।
इंडियन ऑर्केस्ट्रा में आर्य पीजी कॉलेज,पानीपत प्रथम,कुरूक्षेत्र युनिवर्सिटी कैंपस ने द्वितीय स्थान व एस.डी.पीजी कॉलेज अंबाला कैंट ने तृतीय स्थान हासिल किया।
सोलो डांस महिला में गुरू नानक गर्ल्ज कॉलेज, यमुनानगर प्रथम, आर.के. एस. डी कॉलेज, कैथल ने द्वितीय स्थान व एस.डी. पीजी कॉलेज, पानीपत ने तृतीय स्थान हासिल किया।
लूर हरियाणवी डांस में व एस.डी पीजी कॉलेज, पानीपत प्रथम, आर्य पीजी कॉलेज, पानीपत ने द्वितीय स्थान व कुरूक्षेत्र युनिवर्सिटी कैंपस ने तृतीय स्थान हासिल किया।
फॉक सोंग जनरल में गुरु नानक खालसा कॉलेज, करनाल प्रथम, आर्य पी जी कॉलेज, पानीपत ने द्वितीय स्थान व कुरूक्षेत्र युनिवर्सिटी कैंपस ने तृतीय स्थान हासिल किया।
फॉक सोंग हरियाणवी में एस.डी. पीजी कॉलेज, पानीपत प्रथम, महाराणा प्रताप नैशनल कॉलेज, मुलाना ने द्वितीय स्थान व आर के एसडी कॉलेज, कैथल ने तृतीय स्थान हासिल किया।
फॉक इंस्ट्रमेंटल सोलो में आर्य पीजी कॉलेज, पानीपत प्रथम, कुरूक्षेत्र युनिवर्सिटी कैंपस ने द्वितीय स्थान व गुरु नानक खालसा कॉलेज, करनाल ने तृतीय स्थान हासिल किया।
ऑन स्पोट पेंटिग में बुद्धा कॉलेज ऑफ हाइयर एजुकेशन, करनाल प्रथम, आर्य कन्या महाविद्यालय,शाहबाद ने द्वितीय स्थान व कुरूक्षेत्र युनिवर्सिटी कैंपस ने तृतीय स्थान हासिल किया।
पोस्टर मेकिंग में एस.डी.पीजी कॉलेज अंबाला कैंट प्रथम, कुरूक्षेत्र युनिवर्सिटी कैंपस ने द्वितीय स्थान व आर्य कन्या महाविद्यालय,शाहबाद ने तृतीय स्थान हासिल किया।
रंगोली में राजकीय महाविद्यालय, पंचकुला प्रथम, राजकीय महिला महाविद्यालय, पलवल (कुरुक्षेत्र) ने द्वितीय स्थान व संयुक्त रूप से राजकीय महाविद्यालय, अंबाला केंट व आर्य पीजी कॉलेज, पानीपत ने तृतीय स्थान हासिल किया।
प्रश्नोतरी प्रतियागिता में एसडी पीजी कॉलेज, अंबाला केंट प्रथम, एसडी पीजी कॉलेज, पानीपत ने द्वितीय स्थान व कुरूक्षेत्र युनिवर्सिटी कैंपस ने तृतीय स्थान हासिल किया व संस्कृत भाषण प्रतियोगिता में आर्य कन्या महाविद्यालय,शाहबाद प्रथम, आर्य पीजी कॉलेज, पानीपत ने द्वितीय स्थान व बुद्धा कॉलेज ऑफ हाइयर एजुकेशन, करनाल ने तृतीय स्थान हासिल किया।

Comments