B.Sc के विद्यार्थियों के लिए “Declamation” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
BOL PANIPAT : आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भौतिकी विज्ञान के तत्वावधान में B.Sc के विद्यार्थियों के लिए “Declamation” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतियोगिता का विषय “Innovative Discoveries in Physics” रहा । इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया । सभी प्रतिभागियों ने अपने विचारों को आत्मविश्वास के साथ व्यक्त किया जिससे प्रतियोगिता अत्यंत रोचक बन गई । प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने कहा कि समय-समय पर भौतिकी के क्षेत्र में हुई अभिनव और क्रांतिकारी खोजों ने न केवल मानव इतिहास को बदला है, बल्कि हमारे दैनिक जीवन और तकनीक को पूरी तरह से रूपांतरित कर दिया है।विद्यार्थियों को प्रतियोगिता ज्ञान व कौशल को प्रदर्शित करने के लिए सशक्त मंच प्रदान करने के साथ अपना लक्ष्य प्राप्त करने एवं चुनौती लेना भी सिखाती है । प्रतिस्पर्धा मनुष्य को आगे बढ़ने, औरों से कुछ अलग करने एवं स्वयं का मूल्यांकन करने के लिए आवश्यक है । उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि प्रतियोगिता ही विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने की राह पर ले जाती है । भौतिकी विभागाध्यक्षा प्रो. सोनिया ने कहा इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियां विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करती हैं एवं उन्हें विषय की गहराई से समझने का अवसर प्रदान करती है । विद्यार्थियों ने जिस उत्साह व परिश्रम से भाग लिया वह सराहनीय है । प्रतियोगिता में प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में प्रथम स्थान नैन्सी, द्वितीय स्थान तमन्ना तृतीय स्थान अक्षय और अमन को प्राप्त हुआ । इस प्रतियोगिता का सफल समन्वय डॉ. चेतना नरूला द्वारा किया गया । इस अवसर पर भौतिकी विभागाध्यक्षा प्रो. सोनिया, और डॉ. चेतना नरूला आदि उपस्थित रहे ।

Comments