Saturday, May 30, 2026
Newspaper and Magzine


9 किलो गांजा पत्ती सहित दिल्ली निवासी एक नशा तस्कर गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 14, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 14 मई 2023,पानीपत, एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस की टीम ने पानीपत बस अड्डे पर एक नशा तस्कर को 9 किलो गांजा पत्ती सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अंकित पुत्र बलराम निवासी कड़कड़डूमा दिल्ली के रूप में हुई।

एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि शनिवार देर साय उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि दिल्ली निवासी एक नशा तस्कर मादक पदार्थ लेकर पानीपत बस अड्डे पर आ रहा है। पुलिस टीम सूचना को पुख्ता मानकर तुरंत बस अड्डे पर पहुंची। जहां टीम को बस अड्डे के सामने फ्लाई ओवर पुल के नीचे एक संदिग्ध किस्म का युवक प्लास्टिक का कट्टा लिए खड़ा दिखाई दिया। पुलिस टीम ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान अंकित पुत्र बलराम निवासी कड़कड़डूमा दिल्ली के रूप में बताई। पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मेजिस्ट्रेट की उपस्थिति में आरोपी के प्लास्टिक कट्टे की तलाशी ली तो गांजा पत्ती बरामद हुई।बरामद गांजा पत्ती का वजन करने पर 9 किलो पाया गया।

सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि आरोपी अंकित के खिलाफ थाना शहर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की तो आरोपी से खुलासा हुआ वह शार्टकट तरिके से पैसे कमाने की चाहत में उक्त गांजा पत्ती को यूपी के गाजियाबाद से कम कीमत पर खरीदकर पानीपत में तस्करी करने के लिए आया था।

सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि गहनता से पूछताछ करने व नशा तस्करों के ठीकानों का पता लगा काबू करने के लिए पुलिस टीम ने आरोपी अंकित को रविवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। 

Comments