Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में पानीपत पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 27, 2025 Tags: , , , , ,

-घर से अवैध शराब की खेप बरामद. दो शराब तस्कर गिरफ्तार. 168 पेटी अंग्रैजी शराब व 45 पेटी बीयर बरामद.

BOL PANIPAT : 27 मई 2025, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए सीआईए वन पुलिस टीम ने सोमवार रात को कवि गांव में घर से अवैध शराब की खेप बरामद कर दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। मौके से 168 पेटी अंग्रैजी शराब व 45 पेटी बीयर बरामद हुई है। आरोपियों की पहचान कृष्ण पुत्र प्रकाश चंद निवासी बुद्ध विहार कच्ची बस्ती अलवर राजस्थान व मुकेश पुत्र किशोरी लाल निवासी उझा के रूप में हुई है।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को आरोपी कृष्ण केंटर पर ड्राइवर है। राजस्थान के अजमेर के पास स्थित राज ढ़ाबा के मालिक के कहने पर वह करीब एक सप्ताह पहले पंजाब के मानसा में अवैध शराब लाने के लिए कैंटर लेकर गया था। वहा उससे एक युवक खाली केंटर ले गया और अवैध शराब लोढ़ कर थोड़ी देर में केंटर वापिस दे गया था। अवैध शराब को वह राजस्थान लेकर जा रहा था। रास्ते में पानीपत पहुंचने पर ढ़ाबा मालिक ने फोन कर बताया कि अभी सख्ताई चल रही है। और उसे कुछ दिन पानीपत में ही रूकने के लिए कहा।
आरोपी ड्राइवर कृष्ण ने गांव उझा निवासी अपने रिश्तेदार मुकेश को अवैध शराब बारे बताया। मुकेश ने कवि निवासी अपने जानकार अंकित के बारे में जानकारी दी और अवैध शराब बेचने के लिए कहा। उसने ढ़ाबा मालिक को इस बारे बताया और उसकी सहमति से मुकेश के साथ अंकित को अवैध शराब बेच दी। मुकेश ने 90 हजार रूपए ऑनलाईन खातें डलवा दिए और बाकी पैसे शराब बेचकर देने की बात तय हुई थी।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पुलिस ने बरामद अवैध शराब को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपियों के खिलाफ थाना मतलौडा में एक्साईज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर मंगलवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने के साथ अवैध शराब तस्करी में संलिप्त आरोपियों के ठिकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेंगी।

सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम सोमवार को गश्त के दौरान मतलौडा अनाज मंडी के पास मौजूद थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की राजस्थान के अलवर जिले के बुद्ध विहार कॉलोनी निवासी कृष्ण व उझा निवासी मुकेश मिलकर अवैध शराब बेचने का धंधा करते है, और कुछ दिन पहले टाटा केंटर में अवैध शराब लेकर आए थे। दोनों ने अवैध शराब कवि निवासी अपने दोस्त अंकित के घर में रखी है।
सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने उच्च अधिकारियों से अनुमति लेकर आबकारी विभाग की निरीक्षक मुकेश रानी को साथ लिया और मौके पर दंबिश देकर घर में मिले दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उन्होंने अपनी पहचान कृष्ण पुत्र प्रकाश चंद निवासी बुदध विहार कच्ची बस्ती अलवर राजस्थान व मुकेश पुत्र किशोरी लाल निवासी उझा के रूप में बताई। घर की तलाशी लेने पर अवैध अग्रैजी शराब व बीयर की खेप मिली। बरामद अवैध शराब की गिनती करने पर 98 पेटी अग्रैजी शराब मार्का मैजिक मोमेंट, 58 पेटी अंग्रैजी शराब मार्का इंपीरियल ब्लू, 9 पेटी अंग्रेजी शराब मार्का ब्लेंडर्स प्राइड व 45 पेटी कैन बियर मार्का टूबोर्ग बरामद हुई।

Comments