मिड डे मील कार्यकर्ता यूनियन की ओर से 10 जून को पानीपत डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा
BOL PANIPAT : मिड डे मील कार्यकर्ताओं की समस्याओं को लेकर के आगामी 10 जून को पानीपत डीसी कार्यालय पर मिड डे मील कार्यकर्ता यूनियन की ओर से एक जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा पहले सरकारी हस्पताल में इकट्ठी होकर प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त कार्यालय जाएंगी बढ़ती हुई महंगाई से गरीब महिलाओं को अपना जीवन चलाना बहुत ही कठिन हो गया है पिछले कई साल से उनके मानदेय में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है मात्र ₹7000 वेतन वह भी समय पर नहीं मिलता है जबकि अभी सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम वेतन 15520 तो इनको अवश्य ही मिलना चाहिए और इन्हें साल में मात्र 10 माह का मानदेय मिलता है पिछले काफी लंबे समय से ड्रेस के पैसे नहीं बढ़ाए जा रहे हैं इन गरीब मिड डे मील वर्कर से ड्यूटी से बाहर के कार्य लिए जाते हैं उनको न करने से स्कूल प्रबंधक नौकरी से निकालने की धमकी देते हैं यहां तक की यूनियन की महासचिव कुसुम पांचाल को मिड डे मील कुकों की आवाज उठाने की वजह से झूठा आरोप लगाकर नौकरी से निकाला हुआ है ऐसे ही और भी वर्करों को अलग-अलग जगह से निकाल दिया जाता है यह दबी पीसी महिलाओं की आवाज अधिकारी व सरकार नहीं सुनती है विभाग में चरम भ्रष्टाचार है कहीं अगर यह कहें दालों, अनाज में कीड़े मिले हैं यह बताने पर ही अख्तरी को भी नौकरी से निकाल दिया गया है तो तभी उनकी नौकरी को खतरा हो जाता है लेकिन साथ ही गरीब परिवारों के बच्चों के जीवन से यह भयंकर खिलवाड़ है सरकार बातें बहुत बड़ी-बड़ी करती है बड़ी घोषणाएं करती है लेकिन इन गरीब मिड डे मील कुक का मानदेय पिछले कई साल से नहीं बढ़ाया है रिटायरमेंट व मृत्यु होने पर कोई पैसा नहीं मिलता है सरकार इनसे काम लेती है लेकिन सरकारी कर्मचारी का दर्जा देना तो दूर रहा इनको श्रमिक तक मानने के लिए तैयार नहीं है ऐसी हालत में इन्हें आंदोलन करने पर मजबूर किया जा रहा है आगामी 10 जून को पानीपत के सरकारी हॉस्पिटल में इकट्ठी होकर डीसी कार्यालय तक प्रदर्शन करते हुए प्रांत के मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा इसमें सभी बहने बढ़ चढ़कर के भाग लेंगीं इस प्रदर्शन को एआईयूटीयूसी के राज्य उपाध्यक्ष कामरेड ईश्वर सिंह राठी आदि संबोधित करेंगे

Comments