गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में एक नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया.
BOL PANIPAT : आज पीसीसी अकैडमी में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में एक नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य देश एवं समाज में हो रहे अच्छे कार्यों को लेकर था इस मौके पर पीसीसी एकेडमी के निदेशक राजीव परुथी ने कहा इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों के अंदर आपसी भेदभाव की भावना खत्म होती है एवं मंच का डर भी खत्म होता है और आत्म विश्वास की भावना बढ़ती है और नाटक के माध्यम से हम एक अच्छे तरीके के साथ समझ सकते हैं कि समाज एवं देश में क्या हो रहा है इस मौके पर बच्चों ने शिक्षा के महत्व एवं विदेश जाने के ऊपर एवं आपसी भाई एवं बहन का प्यार और दोस्ती जैसे मुद्दों पर नाटक के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन किया राजीव परुथी ने कहा पीसीसी एकेडमी एकमात्र ऐसा संस्थान है जहां भाषण प्रतियोगिता, नाटक प्रतियोगिता, मंच का डर एवं अंग्रेजी भाषा को आसान तरीके से सीखने के मुद्दों पर काम किया जाता है इस मौके पर शिल्पा परुथी ने कहा एक ही मंच पर मां एवं बेटी इकट्ठे अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं इससे अच्छी बात नहीं हो सकती मौके पर सिमरन एवं पलक सहगल ने कहा जिस व्यक्ति के अंदर से मंच का डर खत्म हो जाता है वह दुनिया में हर चीज का सामना कर सकता है इस मौके पर प्रीति शर्मा, अमन कौशिक, तनु धोनचक, प्रियंका शर्मा, लविषा, हिमांशी गुप्ता ,अंकुश, केशव, लक्ष्य मेहता, साहिल रवि आदि मौजूद रहे प्रथम स्थान पर प्रीति शर्मा एवं तनु धोनचक और अमन कौशिक रहे.

Comments