204 ग्राम अफीम सहित नशा तस्कर गिरफ्तार. बेचने के लिए ग्राहक की फिराक में घूम रहा था.
BOL PANIPAT , 29 अप्रैल : सीआईए वन पुलिस ने नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एम 3 एम से काबड़ी की और जाने वाले रास्ते पर नाकाबंदी कर स्कूटी सवार एक नशा तस्कर को 204 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान काबड़ी निवासी रणधीर उर्फ सोनू के रूप में हुई है।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करी पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाए हुए है। अभियान के तहत उनकी एक टीम मंगलवार को काबड़ी की और जाने वाले रास्ते पर स्थित एम 3 एम के गेट नंबर तीन के पास थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की काबड़ी निवासी रणधीर उर्फ सोनू मादक पदार्थ बेचने का अवैध काम करता है। रणधीर माकद पदार्थ लेकर बेचने के लिए एक्टिवा पर काबड़ी से एम 3 एम से होते हुए जीटी रोड की तरफ जाएगा। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने काबड़ी गांव की और जाने वाले रास्ते पर नाला के पास नाकाबंदी कर दी। कुछ देर पश्चात काबड़ी की और से एक युवक एक्टिवा कर आया। पुलिस टीम ने एक्टिवा को रूकवाकर युवक से पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान रणधीर उर्फ सोनू पुत्र हुकमचंद निवासी काबड़ी के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मेजिस्ट्रेट ईटीओ सतपाल की मौजूदगी में युवक की तलाशी ली तो उसकी पेंट की जेब से प्लास्टिक पन्नी में लिपटी अफीम बरामद हुई। बरामद अफीम का वजन करने पर 204 ग्राम पाया गया।
नशे की लत पूरी करने और शार्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए दिल्ली से खरीदकर लाया
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह स्वयं नशा करने का आदी है। अपनी नशे की लत पूरी करने और शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए 10/15 दिन पहले दिल्ली में एक युवक से 500 ग्राम अफीम कम कीमत पर खरीद कर लाया था। जिसमें से कुछ अफीम उसने स्वयं नशा करने में और कुछ राह चलते अज्ञात नशा करने वालों को बेच दी। रविवार को बची 204 ग्राम अफीम को लेकर एक्टिवा पर सवार होकर जीटी रोड की तरफ बेचने के लिए जा रहा था।
प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि थाना पुराना औद्योगिक में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने बुधवार को आरोपी को माननीय न्यायायल में पेश किया जहा से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से नशा सप्लायर के ठिकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

Comments