Sunday, May 17, 2026
Newspaper and Magzine


पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 9, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. (पी.जी.) कॉलेज, पानीपत के इंटर्नशिप सेल द्वारा ICT Academy के सहयोग से 4 मई से 8 मई 2026 तक “माइक्रोसॉफ्ट पावर BI एवं डेटा एनालिटिक्स  एसोसिएट विषय पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक तकनीकी उपकरणों से परिचित कराना और उन्हें अधिक सशक्त बनाना था।

इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में कॉलेज के लगभग 33  शिक्षकों  ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को पावर BI के विभिन्न टूल्स, डेटा विज़ुअलाइज़ेशन, रिपोर्ट निर्माण, डैशबोर्ड तैयार करने तथा डेटा विश्लेषण की व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षक मोहम्मद आदिल ने अपने अनुभव और सरल शिक्षण शैली के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को विषय की गहन जानकारी दी। शिक्षकों ने इस प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताया।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षकों के लिए नई तकनीकों की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम न केवल शिक्षकों के कौशल विकास में सहायक होते हैं, बल्कि उन्हें छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए भी सक्षम बनाते हैं। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों और आयोजकों को बधाई दी।

इंटर्नशिप कोऑर्डिनेटर माधवी  ने कहा कि कॉलेज विद्यार्थियों और शिक्षकों के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। भविष्य में भी इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि शिक्षकों को नई तकनीकों  की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया जा सके।

इस कार्यक्रम के सफल संचालन एवं समन्वय में शिखा का विशेष योगदान रहा। कॉलेज प्रबंधन ने प्रशिक्षक   मोहम्मद आदिल, ICT Academy तथा सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Comments


Leave a Reply