पीकेजी कॉलेज के केमिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा एक विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन
BOL PANIPAT : डॉ. सन्नी कुमार, पोस्ट डॉक. फेलो – ChBE, ,जॉर्जिया टेक यूनिवर्सिटी, Atlanta, USA, द्वारा विशेषज्ञ व्याख्यान को डॉ राकेश पुनिया (एसोसिएट प्रोफेसर), केमिकल इंजीनियरिंग विभाग , पीकेजी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (मतलौड़ा), पानीपत, द्वारा विधि पूर्वक 17/10/2022 को आयोजित किया गया। जिसमें डॉ कुमार ने डाटा विज्ञानं / मशीन लर्निग का केमिकल इंजिनीरिंग में उपयोग पर अपना ज्ञान प्रसारित किया। छात्रों को अपने आगामी भविष्य के लिए सही करियर प्राप्त करने लिए क्या -2 आधुनिक सहायक उपकरण एवम विशेष सॉफ्टवेयर जैसे मैटलेब, एस्प्रीन, मिनी टैब की जानकारी दी व् उनके चुनाव के बारे में भी मार्गदर्शित किया।
इस कार्यक्रम में डॉ. दिनेश राजोरिया (निदेशक, पीकेजी कॉलेज), प्रोफेसर नीरज कुमार (डीन, पीकेजी कॉलेज)एवं विभिन्न विभागाध्यक्षों सहित और संबंधित संकायों, छात्रों ने गूगल मीट के माध्यम से भाग लिया।

Comments