आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कंप्यूटर साइंस विभाग के द्वारा राष्ट्रीय स्तर की गेट्स फ्रॉम वेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन
BOL PANIPAT : जी. टी. रोड स्थित आई. बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कंप्यूटर साइंस विभाग के द्वारा राष्ट्रीय स्तर की गेट्स फ्रॉम वेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | इस प्रतियोगिता का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग, विभागाध्यक्ष डॉ. विक्रम कुमार , सह संयोजक प्रो.अश्वनी गुप्ता , प्रो विनय भारती और कोऑर्डिनेटर प्रो दीप्ति जुनेजा के द्वारा किया गया |
इस अवसर पर डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा की कंप्यूटर विभाग द्वारा गेट्स फ्रॉम वेस्ट प्रतियोगिता करवाई गई जिसमे देश भर से 50 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुई | उन्होंने यह भी कहा कि यह अपने तरह की एक अनूठी प्रतियोगिता रही जिसमे विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया |

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. विक्रम कुमार ने कहा कि हमारा महाविद्यालय समय-समय पर विद्यार्थियों के लिए ऑफलाइन एवं ऑनलाइन प्रतियोगिताएं करवाता रहता है | सह संयोजक प्रो.अश्वनी गुप्ता ने कहा कि इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी को अपने घर पर रखी हुई बेकार और पुरानी चीजों से कंप्यूटर के सर्किट्स को डिजाईन करना था , निश्चय ही यह एक कठिन प्रतियोगिता थी , लेकिन छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और कौशल से इसे भी आसन कर दिखाया | सभी डिजाईन एक से बढ़ कर एक थे और विजेताओं को चुनने में काफी मेहनत करनी पड़ी|
निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. विनय भारती और प्रो प्रो दीप्ति जुनेजा ने निभाई | इस प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे
प्रथम स्थान – वंशिका और कशिश, बी.सी.ए प्रथम वर्ष (आई.बी पीजी कॉलेज, पानीपत), दूसरा स्थान –रोहित जोशी और लक्ष्मी बी.सी.ए प्रथम वर्ष, (आई.बी पीजी कॉलेज, पानीपत) एवं तीसरा स्थान – काजल और पूनम बी.सी.ए प्रथम वर्ष (आई.बी पीजी कॉलेज, पानीपत) ने ग्रहण किया।
विजेताओं को प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार के साथ सम्मानित किया गया । इस अवसर पर प्रो रंजना शर्मा एवं प्रो पी.के नरूला उपस्थित रहे और उन्होंने भी छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद दिया | प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कंप्यूटर साइंस विभाग को प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी |

Comments