मारपीट करके नगदी लूटने व बाइक छीनकर आग लगाने की वारदात में शामिल फरार चल रहा तीसरा आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT : 22 जुलाई 2022, फरीदपुर सिठाना रोड पर एक सप्ताह पूर्व बाइक सवार दो चचेरे भाइयों का इक्को गाड़ी से रास्ता रोक कर मारपीट करने, नगदी लूटने और बाइक छीनकर आग लगाने की वारदात को अंजाम देने में शामिल फरार चल रहे तीसरे आरोपी नीरज पुत्र धर्मबीर निवासी डाहर को सीआईए-वन पुलिस की टीम ने वीरवार सायँ डाहर गोल चक्कर बाइपास के पास से गिरफ्तार किया है। गहनता से पूछताछ करने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी नीरज को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया गत सोमवार को उनकी टीम ने आरोपी विनोद निवासी पुठर को डाहर गोल चक्कर के पास से इक्को गाड़ी सहित गिरफ्तार किया था। पुछताछ में उसने साथी आरोपी बोबी निवासी नोल्था व नीरज निवासी डाहर के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। आरोपी बोबी को मंगलवार साय सैक्टर 18 पानीपत से गिरफ्तार किया गया था। दोनों आरोपियों को बुधवार को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद पुलिस की टीम ने फरार आरोपी नीरज की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे। आरोपी नीरज के संभावित ठीकानों पर दंबिस देते हुए सीआईए-वन पुलिस की टीम ने वीरवार साय आरोपी नीरज को डाहर गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया।
थाना सैक्टर 13/17 में नरेंद्र निवासी सिठाना की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है :
थाना सैक्टर 13/17 में गांव सिठाना निवासी नरेंद्र पुत्र रामेहर ने 16 जुलाई को शिकायत देकर बताया था कि वह अपने चचेरे भाई तरूण के साथ इंश्योरेंस एजेंट का पेपर देने के लिए घर से बाइक पर सवार होकर करनाल जा रहे था। करीब 1 बजे काबड़ी शनि मंदिर के पास पहुंचे तो उन्होने आगे चल रही सफेद रंग की इक्को गाड़ी को ओवरटेक किया । इक्को गाड़ी में सवार युवकों ने गाली देते हुए उनका पीछा करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने फरीदपुर गांव के गुरूद्वारे से थोड़ा आगे निकलते ही इक्को गाड़ी बाइक के आगे अड़ा दी। इक्को गाड़ी सवार तीनों युवको ने उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपियों ने उससे 3 हजार रूपए छीन लिए। तीनो आरोपी नशे की हालत में थे। इसके बाद आरोपी जबरदस्ती उनको गाड़ी में डालने लगे दो बड़ी मुश्किल से आरोपियों के चंगुल से छूटे और वहा से भागने लगे तो आरोपियों ने उनकी बाइक छीनकर इक्को गाड़ी में डाल और वहा से भागने लगे। दोनो भाइयों ने शोर मचाते हुए आरोपियों का पीछा किया तो आरोपियों ने गाड़ी से बाइक उतार बाइक की पेट्रोल वाली पाईप निकालकर उसमे आग लगा दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। शिकायत पर थाना सैक्टर 13/17 में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379ए,435, 323,34 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments