Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


नव वर्ष की आड़ में असामाजिक गतिविधियां करने वालों पर जिला पुलिस की रहेगी विशेष नजर. पुलिस ने किये पुख्ता प्रबंध : एसपी भूपेंद्र सिंह आईपीएस

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 30, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 30 दिसंबर : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा कि नववर्ष आगमन अवसर पर आमजन द्वारा हर्षोल्लास/जश्न मनाया जाता है। नए साल 2026 के आगमन पर शांतिपूर्ण जश्न मनाने, सुरक्षा व बिना किसी समस्या या परेशानी के यातायात व्यवस्था सुगम करने के लिए 31 दिसंबर 2025 को शाम 6 बजे से नए साल के उत्सव के समापन तक आमजन के लिए यातायात संबंधी निर्देश जारी किए गए हैं।
सार्वजनिक स्थान और सड़क के किनारे शराब पीना, वाहनों के साइलेंसर से पटाखे फोड़ ध्वनि प्रदूषण कर हुड़दंग करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शहर मे विभिन्न स्थानों पर विशेष ड्रंकन ड्राइविंग नाके लगाए जाएंगे और शराब के नशे में गाड़ी चलाने वालो की जांच की जाएगी।
शरारती तत्वों द्वारा इस अवसर पर शराब पीकर सार्वजनिक स्थानों एवं मार्गों पर की जाने वाली हुडदंग बाजी और गतिविधियों को नियंत्रण करने के उद्देश्य से व्यापक पुलिस प्रबंध किए गए हैं। सभी थाना प्रभारी व चौकी इंचार्ज को विशेष रूप से दिशा निर्देश दिए गए है। असामाजिक तत्वों की प्रत्येक गतिविधियों पर पानीपत पुलिस की विशेष नजर रहेंगी।

नशे में गाड़ी चलाने, स्टंट बाइकिंग, ओवर स्पीडिंग और खतरनाक ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यातायात के सुचारू आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग क्षेत्रों में पार्क करें। आमजन से अनुरोध है कि वे ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों का सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध/असामान्य गतिविधि की स्थिति में तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन/पुलिस कर्मियों या डायल 112 पर सूचना दे। आप सभी जिला वासियों को जिला पुलिस प्रशासन की और से नव वर्ष 2026 की अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं।

Comments