प्रधान रमेश माटा की अध्यक्षता में हुई दशहरा कमेटी रजि. सनौली रोड की एक जनरल मीटिंग
BOL PANIPAT : दशहरा कमेटी रजि. सनौली रोड की एक जनरल मीटिंग हुडा सेक्टर स्थित श्री रघुनाथ धाम में प्रधान रमेश माटा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें आगामी 12 सितम्बर को अन्नपूर्णा वस्त्र, अनाज एवं पुस्तक बैंक के स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर एवं दशहरा पर्व को मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

सर्वप्रथम मीटिंग की शुरूआत श्री हनुमान चालीसा के पावन पाठ से हुई। तत्पश्चात सभा के सदस्य तिलक राज छाबड़ा, पुरूषोत्तम शर्मा, देवेन्द्र रेवड़ी, कैलाश नारंग ने अपने विचार रखते हुए कहा कि अन्नपूर्णा वस्त्र, अनाज एवं पुस्तक बैंक बहुत प्रशंसनीय कार्य कर रहा है जिससे जरूरतमंद लोगों को लाभ मिल रहा है। प्रधान रमेश माटा ने इस अवसर पर कहा कि बैंक का स्थापना दिवस समारोह का कार्यक्रम दिनांक 12 सितम्बर को परम पूज्य गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में मनाया जाएगा। उन्होंने सभी सदस्यों को बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद व राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा संजय भाटिया, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता, शिक्षामंत्री महिपाल ढांडा, शहरी विधायक प्रमोद विज मेयर कोमल सैनी व ओमप्रकाश माटा रहेंगें। इस अवसर पर दशहरा पर्व की तैयारियों को लेकर सभी सदस्यों के साथ गहन चर्चा की गई एवं मुख्य सेवायें लगाई गई। सेवा कार्यों को सर्वश्रेष्ठ ढंग से अंजाम देने के लिए तीन सब कमेटियों को गठन किया गया। जो कि जिला प्रशासन से मिलकर सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक व सड़क व्यवस्था को देखेगी। बिजली हेतु सब कमेटी बिजली के लटकती तारों और स्ट्रीट लाईट की व्यवस्था देखेगी।नगर निगम के लिए सब कमेटी विभिन्न आवश्यक स्वीकृति और टूटी सड़कों को ठीक करवाने के लिए व्यवस्था देखेगी।इसके अलावा 12 सितम्बर को सायंकाल 5 बजे होने वाले स्थापना दिवस समारोह एवं दशहरा पर्व के लिए सेवादारों को उनकी सेवायें सौंपी गई। सभी ने जयकारे के साथ सेवाओं को स्वीकार किया। आज 2 नए सदस्य हर्ष रेवड़ी और धर्मेन्द्र दशहरा कमेटी परिवार में सम्मिलित हुए। सभी ने उनका ताली बजाकर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रीतम गुलाटी, अशोक नारंग, डा. रमेश चुघ, किशन शर्मा, अमित तनेजा, चिमन सेठी, हिमांशु बांगा पार्षद, सुरेन्द्र जुनेजा, किशोर अरोड़ा, लीला कृष्ण भाटिया, कृष्ण गोपाल सेठी, बसंत रामदेव, मोहन लाल सलूजा, चूनी लाल चुघ, महेन्द्र पसरीचा, रविन्द्र शर्मा, कैलाश लूथरा, जवाहर जुनेजा, ओम प्रकाश रेवड़ी, विजय चौधरी, तरूण धमीजा, अमित रामदेव, चूनी लाल लखीना, सागर रेवड़ी, भूषण नारंग, विक्की जुनेजा, जतिन नारंग, साहिल वशिष्ठ, गुरमीत मक्कड़, विपुल वधवा, नीरज मिगलानी, रमन पाहवा, फतेहचन्द गुलाटी, हरीश मक्कड़, संजय बरेजा, जतिन ढींगड़ा, मोहित आहूजा आदि उपस्थित थे।

Comments