Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


स्वामी दयानन्द सरस्वती जी ने हनुमान जी की राम जी के प्रति अनन्य भक्ति का वर्णन किया।


BOL PANIPAT : सनौली रोड, नेता जी कालोनी स्थित श्री लक्ष्मी नारायण सांई बाबा मन्दिर के 55वें वार्षिकोत्सव के अंतर्गत त्रिदिवसीय श्री राम कथा सत्संग के दूसरे दिन प्रवचन करते हुए स्वामी दयानन्द सरस्वती जी ने हनुमान जी की राम जी के प्रति अनन्य भक्ति का वर्णन किया।
कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि सुरेन्द्र रेवड़ी एवं दशहरा कमेटी सनौली रोड रमेश माटा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि का स्वागत मंदिर कमेटी द्वारा किया गया। तत्पश्चात महाराज श्री ने रामचरित मानस में वर्णित हनुमान जी के यश एवं बल के बारे में बताते हुए कहा कि जैसे ही जाम्बवान जी ने हनुमान जी को उनका बल याद दिलाया व यह कहा कि राम काम करने के लिए ही आप हनुमान जी का अवतार हुआ है यह सुनते ही हनुमान जी में एक अद्भुत बल आ गया तथा वे पर्वत के समान विशालकाय हो गए व लंका की ओर जाने को तत्पर हो गए। इससे पूर्व मन्दिर प्रांगण में ‘एक शाम ठाकुर जी के नाम’ भक्ति संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें गीत गोविन्द संकीर्तन मण्डल की ओर से पधारे तरूण चोपड़ा एवं गुलशन लखीना ने ‘मेरे सतगुरू तेरी नौकरी, सबसे बढ़िया है सबसे खरी’, ‘गोपाल मुरलिया वाले, नन्द लाल मुरलिया वाले’ गाकर उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। इस अवसर पर किशन लखीना, राजेन्द्र टुटेजा, तिलक राज सेठी, राजेश लखीना, डा. महेन्द्र शर्मा दिनेश ढींगड़ा, अनिल रेवड़ी, गुलशन खुराना, पंकज नारंग, अशोक रेवड़ी, शैंकी सेठी, रिशभ सेठी, योगेश बांगा, विजय नारंग, रामनारायण तनेजा, जुगल नन्दवानी, पुजारी प्रेम चन्द शर्मा, हरि कृष्ण जोशी एवं महिला संकीर्तन मण्डल के सदस्य उपस्थित थे।

Comments