12 अप्रैल को श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति द्वारा हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा : रमेश माटा
BOL PANIPAT : दशहरा कमेटी सनौली रोड की एक जनरल बैठक हुडा सेक्टर 25 स्थित श्री रघुनाथ धाम में संपन्न हुई। बैठक में 2024 में संपन्न हुए दशहरा उत्सव में सहयोग करने के लिए धन्यवाद किया गया और दशहरा उत्सव में खामियों के बारे में मंथन किया गया। दशहरा मनाने के लिए जगह को लेकर भी एक सब कमेटी का गठन किया गया और 12 अप्रैल को श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति द्वारा धूमधाम से हनुमान जन्मोत्सव मनाने के लिए विचार किया गया।
रविवार को हुडा सेक्टर 25 स्थित दशहरा कमेटी सनौली रोड द्वारा संचालित श्री रघुनाथ धाम में दशहरा कमेटी की एक जनरल बैठक का आयोजन श्री हनुमान चालीसा के पाठ से किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधान रमेश माटा ने बताया कि जिमखाना के सामने खाली ग्राउण्ड में दशहरा कमेटी द्वारा दशहरा उत्सव मनाया जाता था वह जगह अब खाली नहीं है सो दशहरा मनाने के लिए किसी दूसरी जगह पर जाना होगा। माटा ने बताया कि दशहरा कमेटी 2025 दशहरा उत्सव मनाने के लिए अन्यत्र जगह की तलाश कर रही है। साथ ही वीरेन्द्र सोनी के नेतृत्व में दशहरा कमेटी की एक 9 सदस्यीय उपसमिति गठित की गई जो हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलकर दशहरा कमेटी के लिए एक स्टेडियम के लिए जगह की मांग करेगी।

चेयरमैन सूरज दुरेजा ने बताया कि 12 अप्रैल को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सनातन धर्म संगठन, सबको रोशनी फाउण्डेशन, श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता, दशहरा कमेटी सनौली रोड व पानीपत शहर की सभी धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से हनुमान जन्मोत्सव पर धूमधाम से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्री हनुमान जन्मोत्सव को लेकर सभी संस्थाओं से सहयोग करने का भी आवाह्न भी किया गया। इससे पूर्व पुरूषोत्तम शर्मा, सूरज दुरेजा, देवेन्द्र रेवड़ी, वेद बांगा, पंकज आहुजा, कैलाश नारंग, चिमन लाल सेठी, दशहरा पर्व 2025 धूमधाम से मनाने के लिए अपने अपने विचार रखे। इसके पश्चात प्रधान रमेश माटा ने कहा कि इस बार दशहरा पहले से भी अधिक भव्य रूप से मनाया गया दशहरा पर्व को मनाने में सहयोग के लिए जिला प्रशासन, मीडिया और सभी सेवादारों व श्री रघुनाथ धाम महिला संकीर्तन मण्डली का तहेदिल से धन्यवाद किया और नववर्ष, लोहड़ी और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी । बैठक में कृष्ण गोपाल सेठी, प्रीतम गुलाटी, अशोक नारंग, बसंत रामदेव, डा. रमेश चुघ, हरीश मक्कड़, अनिल शर्मा, स्वप्निल जुनेजा, किशोर अरोड़ा, किशन शर्मा, कैलाश लूथरा, संदीप दुआ, लीला कृष्ण भाटिया, जयदयाल तनेजा, जोगिन्द्र खुराना, श्याम सुन्दर बतरा, महेन्द्र पसरीचा आदि उपस्थित थे।

Comments