ऐतिहासिक नगरी में 28 जुलाई को सेक्टर 13 -17 में होगा मैराथन का भव्य आयोजन.
-मुख्यमंत्री के ओएसडी (डीआई जी) पंकज नैन ने ली जिला सचिवालय में अधिकारियों की बैठक
-उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया ने किया आश्वस्त, मैराथन को लेकर की जाएगी विशेष तैयारी
-मैराथन में विभिन्न सेलिब्रिटीज को भी आमंत्रित किया जाएगा आमंत्रित
BOL PANIPAT , 18 जुलाई। ऐतिहासिक नगरी में आगामी 28 जुलाई को आयोजित की जाने वाली मैराथन को लेकर प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल को अंतिम रूप देकर इसकी तैयारी को आगे बढ़ाने की योजना तैयार कर ली है। यह भव्य आयोजन पूर्व के सभी मैराथन आयोजनों को फीका कर देगा। इसी उद्देश्य को लेकर प्रशासन भारी प्रयास कर रहा है।
मुख्यमंत्री के विशेष कार्यकारी अधिकारी (डीआईजी) पंकज नैन ने वीरवार को जिला सचिवालय में उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया और पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत व अन्य प्रशासनिक अधिकारी के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और कार्यक्रम स्थल को अंतिम रूप देकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर मंत्रणा की। उन्होंने प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों की प्रशंसा की।
उन्होंने बताया कि मैराथन के लिए स्थानीय सेक्टर 13-17 को कार्यक्रम स्थल के लिए चुना गया है। यहीं से मैराथन शुरू होकर पेप्सी पुल वाया रिफाइनरी होते हुए वापस इसी स्थल पर आकर समाप्त होगी।
पंकज नैन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मैराथन में विभिन्न सेलिब्रिटी को भी आमंत्रित किया जाएगा और यह मैराथन गुड़गांव और फरीदाबाद की मैराथन के सभी रिकॉर्ड तोड़ेगी। उन्होंने राहगीरी टीम के सभी सदस्यों से आग्रह किया कि वे ज्यादा से ज्यादा संस्थाओं और लोगों को इसमें जोड़े और मैराथन में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम में मीडिया के लिए अलग से मंच स्थापित किया जाएगा।
डीसी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि रूट में सभी सड़के रिपेयर की जाएगी और इसके लिए संबंधित विभाग को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं यही नहीं रूट पर सौंदर्यीकरण का भी काम किया जाएगा। मैराथन में भाग लेने वाले धावकों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि इस मैराथन में भाग लेने के लिए खेल विभाग के अन्य जिलों से भी कोच व खिलाड़ी आमंत्रित किए गए हैं। यही नहीं मधुबन से भी धावकों के शामिल होने की उम्मीद है। बैठक में पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत, अतिरिक्त उपायुक्त डॉक्टर पंकज यादव, सीईओ जिला परिषद गौरव कुमार, एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना ज्योति मित्तल, नगराधीश टीनू पोसवाल, जिला खेल अधिकारी सत्येंद्र कुमार,राहगीरी समन्वयक संदीप जिंदल एडवोकेट,दीपक सलूजा,इरफान अली,धनंजय सिंगला इत्यादि उपस्थित रहे।

Comments