अयोध्या राम नगरी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पूर्व संध्या पर पानीपत में किया गया भव्य शोभा यात्रा का सफल आयोजन.
-राम भक्तों की जय जयकार से गूंज उठा पानीपत का कोना कोना
-विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने राम भक्तों की खुलकर की प्रसाद वितरण की सेवा.
BOL PANIPAT : 21 जनवरी। ऐतिहासिक नगरी पानीपत में रविवार को आयोजित शोभा यात्रा में लोगों ने पूरे पानीपत को राममयी बना दिया। यह शोभा यात्रा 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर आयोजित की गई थी। इस शोभा यात्रा में पानीपत वासियों ने दिल खोलकर भाग लिया और उत्सव उमंग पूर्वक लोग नृत्य व कीर्तन के साथ शामिल हुए। शोभा यात्रा में महिलाओं व बच्चों की अच्छी खासी तादाद रही। वृद्ध व युवा भी शोभा यात्रा का बड़ा हिस्सा रहे। शोभा यात्रा का शुभारम्भ लोकसभा सांसद संजय भाटिया, पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज और भाजपा की प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता एवं भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

जिले कि सामाजिक संस्थाओं द्वारा बड़ी संख्या में जीटी रोड के सर्विस रोड पर व्यंजनों के स्टाल लगाए गए थे। स्काई लार्क से प्रारंभ हुई यह शोभा यात्रा डेरा बाबा जोध सचियार गुरूद्वारा पर जाकर सम्पन्न हुई। यात्रा में शामिल भव्य मंदिर के स्वरूप को सांसद संजय भाटिया ट्रेक्टर के साथ जोडक़र स्वयं डेरा बाबा जोध संचियार गुरूद्वारा तक लेकर आए जहां पर सभी ने फूलमालाओं से स्वागत किया। यात्रा का स्वागत करने के लिए एलिवेटेड हाईवे के ऊपर से फूलों की बारिश की जा रही थी। लोग जय श्री राम की जय घोष के साथ आगे बढ़ रहे थे।

अलग-अलग स्थान पर कुछ फिट की दूरी पर कहीं शब्द कीर्तन के माध्यम से जय श्री राम का उद्घोष किया जा रहा था। दर्जनों स्थानों पर एलईडी के माध्यम से अयोध्या के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से संबंधित फिल्म दिखाई जा रही थी। शोभा यात्रा में एचएसआरएलएम द्वारा 3 लाख मिट्टी के दीए राम भगतों को मुफ्त मे वितरित किए जा रहे थे। यात्रा की खास बात यह थी की पाइट के स्टाल पर राम भक्तों को आधुनिक टेक्नोलॉजी द्वार लैब के ऑपरेटरों द्वारा राम मदिर के दर्शन कराए जा रहे थे।

शोभा यात्रा में विभिन्न सरकारी स्कूलों के बच्चे द्वारा युग प्रवर्तन श्रीराम के जीवन से जुड़ी प्रस्तुतियां दी जा रही थी। यात्रा को लेकर पूरे शहर मे उमंग उत्साह का जबरदस्त वातावरण बना हुआ था ।सुरक्षा की दृष्टिगत शहर की सभी बाजारों को बंद किया गया था। अलग-अलग स्थान पर पुलिस की गाडिय़ां स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस व अग्निशमन की गाडिय़ां नजर आ रही थी। कार्यक्रम में महिलाओं बच्चों युवाओं की अहम भागीदारी रही ।बच्चे व युवा हाथों में भगवा रंग के झंडे लेकर श्री राम के जय जयकार कर रहे थे। यात्रा में शामिल लोगो के लिए विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा विशेष व्यवस्था की गई थी। आध्यात्मिक लोग प्रसाद के रूप में खाने के पदार्थ वितरित कर रहे थे। पूरे जीटी रोड़ पर लोगों का जमावड़ा लगा हुआ था।

लोक सभा सांसद ने संजय भाटिया ने कहा की शोभा यात्रा को लेकर लोगो मे भारी उत्साह है। पूरी आध्यात्मिक नगरी अयोध्या जैसे पानीपत बन गई है । हर व्यक्ति के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने इस सफल आयोजन के सभी लोगो का स्वागत करते हुए कहा कि पुरषोत्तम एवम मर्यादित राम का कण कण में वास है। यह शोभा यात्रा लोगों को आध्यात्मिक बनने का संदेश दे गई। इस मौके पर समाजसेवी कृष्ण रेवड़ी, रमेश माटा, वेद पाराशर, महेश थिरेजा, विनोद धमिजा, विभू पालीवाल इत्यादि सहित सैकड़ों की संख्या में विभिन्न धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Comments