Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


जिला जेल परिसर में भजन मण्डलियों द्वारा कैदियों को नशा मुक्ति व अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 18, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 18 जुलाई। सूचना जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग की ओर से जिला जेल परिसर में भजन मण्डलियों द्वारा उपस्थित कैदियों को नशा मुक्ति व अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। विभाग के भजन लीडर श्रीपाल ने बताया कि प्रदेश सरकार ने नशा मुक्ति के लिए विशेष अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को नशे के प्रति आगाह करते हुए इसके विरूद्ध अभियान चलाए हुए है। वर्तमान एवं भविष्य की पीढियों को नशे के विरूद्ध जागरूक करने के लिए हरियाणा राज्य नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो द्वारा यह कार्यक्रम विशेष रूप से चलाया गया है। नशे के खिलाफ इस लड़ाई में हम तभी कामयाब होंगे जब इसके खिलाफ आवाज उठाएंगे और आमजन को नशे से होने वाले दुषप्रभावों के बारे में बताएंगे। इस अवसर पर जिला जेल अधीक्षक देवी दयाल और डिप्टी जेल अधीक्षक गीता रानी सहित अन्य जेल के कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Comments