औद्योगिक नगरी में ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने को लेकर 12 अक्टूबर से शुरू हुई मुहीम 24 मई तक निरंतर रहेगी जारी : डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया
-70 प्रतिशत मतदान कराने का लक्ष्य रखकर जिले में रंग लाती चुनाव का पर्व ,देश का गर्व मुहीम: जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया
-सफलता की सीढिय़ां चढ़ता मतदाता जागरूकता अभियान
-रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सार्वजनिक स्थानों, अस्पताल, स्कूल, कॉलेज परिसर, मंदिर, मस्जिद में उत्साह, उमंग व हौसले से चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
BOL PANIPAT , 17 मई। लोकसभा 2024 के आम चुनाव को शांतिपूर्ण व स्वंतत्र रूप से कराने को लेकर उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया के दिशा निर्देश पर पूरे जिले में चुनाव का पर्व ,देश का गर्व के सलोग्न के साथ ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने को लेकर औद्योगिक क्षेत्र, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सर्वाजनिक स्थान सामान्य अस्पताल, स्कूल, कॉलेज परिसर, मंदिर, मस्जिद के अलावा अनेक स्थानों पर मतदाता जागरूकता अभियान उत्साह,उमंग व हौसले के साथ चलाया जा रहा है जो निरंतर आगे बढ़ रहा है। अनेक स्थानों पर सैल्फी प्वाइंट निर्मित किए गए है ताकि 25 मई को ज्यादा से ज्यादा मतदाता मतदान करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता जागरूकता अभियान की शुरूआत 12 अक्टूबर 2023 से हुई थी व इसे 24 मई तक पूरे जिले में निरंतर चलाया जाएगा। इस मुहीम के तहत अब तक बड़ा हिस्सा कवर किया जा चुका है। 70 प्रतिशत मतदान करने का लक्ष्य लेकर हम आगे बढ़ रहे है व उम्मीद करते है कि इस मुहीम में हम सफलता के चरम को छुऐंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपील कर नागरिकों से अनुरोध किया कि वे इस मुहीम का हिस्सा बने व इसे सफल बनाए।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदान के प्रतिशत को बढ़ाना व मतदान के प्रति खास तौर पर युवाओं को जागरूक करना मुख्य है। 25 मई को होने वाले चुनाव में इस बार पूरा जोर मतदान प्रतिशत को बढ़ाने को लेकर लगाया गया है। ज्यादा जोर उन विधान सभा क्षेत्रों पर दिया जा रहा है जहां पिछले चुनाव में मतदान प्रतिशत उम्मीद से कम रहा था।
स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त डॉक्टर पंकज यादव ने बताया कि मतदाता जागरूकता अभियान के तहत पूरे जिले में रैलियां, नुक्क्ड़ नाटक, पेंटिंग, मेंहदी प्रतियोगिता को लेकर भव्य आयोजन किए जा रहे है। नागरिकों में विशेष उत्साह व उमंग चुनाव को लेकर दिखाई पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि मतदाता जागरूकता अभियान के तहत अब तक 128 रैलियों का आयोजन किया जा चुका है व यह कर्म आगामी 24 मई तक जारी रहेगा। जिले में 9 नुक्क्ड़ नाटक, 5 सैल्फी अपलोड प्रतियोगिताएं, 40 श्लोग्न पेंटिग प्रतियोगिता, 74 प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, 5 मेहंदी प्रतियोगिताएं आयोजित की जा चुकी है।

मतदाता जागरूकता अभियान की सफलता को लेकर पूरे जिले में 68 सैल्फी प्वाइंट बनाए गए है। 70 वर्ष नागरिकों व 10 दिव्यांग जनों को इस अभियान के तहत सम्मानित भी किया गया है। बार एसोशिएसन में वकीलों को अभियान के तहत 200 के करीब स्टीकर व डायरियां वितरित की जा चुकी है।
इस अभियान से जुड़े शिक्षाविद डॉक्टर हितेश चंद्र शर्मा ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में 150 के करीब अलग- अलग सर्वाजनिक स्थानों पर मतदाता जागरूकता अभियान से जुड़े स्टीकर लगाए गए है। 500 के करीब बसों पर जागरूकता स्टीकर लगाए गए है। जो विभिन्न राज्यों में यात्रियों को लाने व ले जाने का काम करने के साथ साथ आम नागरिाकों को मतदान के प्रति जागरूक करने का कार्य भी निरंतर कर रही है। मुख्य मार्गो व शहर से गुजरने वाले ई रिक्शा व टैम्पों पर 150 के करीब स्टीकर लगाए गए है।
औधौगिक नगरी के बिग बाजार, मॉल, मल्टी पैल्कस के अलावा 10 बड़े मंदिरों व 5 बड़ी मस्जिदों में मतदाता जागरूकता बैनर लगाकर नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है। मैक्डोल, पिज़ा बर्गर शॉप पर भी स्टीकरों का सहयोग लेकर नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है। सामान्य अस्पताल में रोजाना होने वाली ओपीडी पर स्टीकर लगाकर मतदान के लिए नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है। 10 हजार के करीब स्टीकर लगाकर इस अभियान को सफल बनाया जा रहा है।
नायब तहसीलदार निर्वाचन सुदेश राणा ने बताया कि जिले के 20 कॉलेजों व 80 स्कूलों में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया है। हजारों की संख्या में विद्यार्थियों को शपथ दिलाकर मतदान के प्रति जागरूक किया गया है।

Comments