रोजगार विभाग द्वारा 26 जुलाई तक किया जा रहा है व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह का आयोजन : रितु चहल
BOL PANIPAT , 22 जुलाई। जिला रोजगार अधिकारी रितु चहल ने जानकारी देते हुए बताया की रोजगार विभाग द्वारा 26 जुलाई तक व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और रोजगार इच्छुक प्रार्थियों को व्यवसायिक और प्रशिक्षण सुविधाओं के बारे जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान करना है।
इसी कड़ी में सोमवार को जिला रोजगार कार्यालय के माध्यम से राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय सौंधापुर में विद्यार्थियों को व्यवसायिक और प्रशिक्षण सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण शिविर में लगभग 70 छात्रो ने भाग लिया।
जिला रोजगार अधिकारी रितु चहल ने आडियो – वीडियो प्रेजेंटेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को अध्ययन की आदतों को सुधार कर अंक प्राप्त करने की विधि की विस्तार पूर्वक जानकारी दीं। उन्होंने इस सत्र में छात्रों को शैक्षणिक सफलता के लिए महत्वपूर्ण सुझाव और तकनीकों से परिचित करवाया गया। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के लिए एक नियमित समय निर्धारित करना, नोटस बनाना और समय पर प्रबंधन करना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ भोजन और पर्याप्त नींद लेने से मस्तिष्क की कार्यक्षमता बढ़ती है। उन्होंने बच्चों को मॉक टैस्ट और रिवीजन को महत्वपूर्ण बताया। छात्रों ने इस शिविर का भरपूर लाभ उठाया और उसे प्रेरणादायक और उपयोगी पाया।
उन्होंने कहा की व्यावसायिक मार्गदर्शन महत्वपूर्ण है क्योंकि यह विद्यार्थियों और बेरोजगार युवाओं को सही करियर चुनने में मदद करता है। यह उन्हें विभिन्न व्यवसायों और प्रशिक्षण के अवसरों के बारे में जानकारी प्रदान करता है, जिससे वे अपने कौशल और रुचियों के अनुसार उचित मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।
रितु चहल ने कहा की इस आयोजन के अंतर्गत जिला रोजगार कार्यालय पानीपत और उपमंडल रोजगार कार्यालय समालखा द्वारा विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में और कार्यालय प्रांगण में विद्यार्थियों और बेरोजग़ार युवाओं के लिए व्यवसायिक मार्गदर्शन हेतु सेमिनार/वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विद्यार्थियों को विभिन्न व्यवसायों के बारे में मार्गदर्शन दिया जाएगा। विद्यार्थियों को करियर के प्रति जागरूक किया जाएगा।

Comments